Get App

IKIO Lighting IPO : इश्यू खुलने से पहले ग्रे मार्केट से मिले मजबूत संकेत, निवेश से पहले जानिए आईपीओ से जुड़ी तमाम डिटेल

नोएडा की IKIO Lighting ने प्रति इक्विटी शेयर 270-285 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। बोली प्रक्रिया पूरा होने के बाद 13 जून को IKIO लाइटिंग के शेयरों का अलॉटमेंट होगा। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उनके पैसे 14 जून को रिफंड कर दिए जाएंगे

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड Jun 05, 2023 पर 11:34 PM
IKIO Lighting IPO : इश्यू खुलने से पहले ग्रे मार्केट से मिले मजबूत संकेत, निवेश से पहले जानिए आईपीओ से जुड़ी तमाम डिटेल
IKIO लाइटिंग का 607 करोड़ रुपये का आईपीओ कल यानी मंगलवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

IKIO Lighting IPO : IKIO लाइटिंग का 607 करोड़ रुपये का आईपीओ कल यानी मंगलवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशक इस इश्यू में 8 जून तक निवेश कर सकेंगे। इस बीच ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर मजबूत संकेत दिख रहे हैं। नोएडा की इस कंपनी ने प्रति इक्विटी शेयर 270-285 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। बोली प्रक्रिया पूरी होने के बाद 13 जून को IKIO लाइटिंग के शेयरों का अलॉटमेंट होगा। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उनके पैसे 14 जून को रिफंड कर दिए जाएंगे। वहीं सफल निवेशकों के डीमैट खाते में 15 जून को शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे।

ग्रे मार्केट का हाल

ग्रे मार्केट में इस आईपीओ के लेकर मजबूत संकेत दिख रहे हैं। आईपीओ खुलने से पहले यह इश्यू आज अनलिस्टेड मार्केट में 95 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम कुछ दिनों पहले 40-45 रुपये से लगभग दोगुना हो गया है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से निवेशकों को लिस्टिंग पर 33.33 फीसदी का मुनाफा होने की संभावना है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें