IKIO Lighting IPO: LED लाइटिंग सॉल्यूशंस देने वाली IKIO Lighting का इश्यू 6 जून को खुल रहा है। इससे एक दिन पहले 5 जून को कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 181.95 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि एंकर इनवेस्टर्स को 285 रुपए प्रति शेयर के अपर प्राइस बैंड पर 63.84 करोड़ शेयर जारी किए गए हैं। कुल 16 एंकर इनवेस्टर्स ने कंपनी के इश्यू में निवेश किया है। इनमें HDFC म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल, गोल्डमैन सैक्स, क्वांट म्यूचुअल फंड, मालाबार इंडिया फंड, मिराए एसेट इंडिया, रोहडी (Rohdea) मास्टर फंड, मोतीलाल ओसवाल सेलेक्ट ऑप्चर्यूनिटी फंड, Cohesion MK Best Ideas, सिटीग्रुप और सोसाइटे जेनराली जैसी कंपनियां शामिल हैं।
