IndiaFirst Life Insurance IPO : बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के समर्थन वाली कंपनी इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस (IndiaFirst Life Insurance) के आईपीओ को मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गई है। इस आईपीओ के तहत 500 करोड़ रुपये तक के फ्रेश शेयर जारी किये जायेंगे। इसके अलावा कंपनी के प्रमोटर और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 14.13 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। कंपनी आईपीओ से पहले 100 करोड़ रुपये तक के प्राइवेट प्लेसमेंट पर भी विचार कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो फ्रेश इश्यू का आकार घट जायेगा।
