रिजर्व बैंक (RBI) के सितंबर बुलेटिन के मुताबिक इस महीने IPO में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह IPO के लिहाज से पिछले एक दशक में सबसे व्यस्त समय है। रिपोर्ट के मुताबिक, 'सितंबर IPO के लिए काफी व्यस्त महीना है। यह मेनबोर्ड और SME दोनों सेगमेंट के लिहाज से पिछले 14 वर्षों का रिकॉर्ड है। इस दौरान 28 कंपनिया मार्केट में एंट्री कर रही हैं।'
