IPO मार्केट में बनी रहेगी रौनक, इन 7 कंपनियों को इश्यू लाने की इजाजत मिली

सेबी ने 7 कंपनियों को आईपीओ पेश करने की इजाजत दे दी है। इनमें लाइफ स्टाइल रिटेल ब्रांड फैब इंडिया (Fab India) और स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी एथर इंडस्ट्रीज (Aether Industries) शामिल हैं

अपडेटेड May 03, 2022 पर 6:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फैब का आईपीओ 4,000 करोड़ रुपये का हो सकता है।

LIC के आईपीओ के बाद प्राइमरी मार्केट में रौनक बनी रहेगी। सेबी ने 7 कंपनियों को आईपीओ पेश करने की इजाजत दे दी है। इनमें लाइफ स्टाइल रिटेल ब्रांड फैब इंडिया (Fab India) और स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी एथर इंडस्ट्रीज (Aether Industries) शामिल हैं। इन कंपनियों ने दिसंबर 2021 से इस साल फरवरी के बीच सेबी से आईपीओ पेश करने की इजाजत मांगी थी।

सेबी की वेबसाइट से पता चला है कि उपर्युक्त कंपनियों को 27 से 30 अप्रैल के बीच रेगुलेटर का ऑब्जर्वेशन मिल गया था। ऑब्जर्वेशन मिलने का मतलब है कि ये कंपनियां आईपीओ लॉन्च कर सकती हैं। डीआरएचपी के मुताबिक, फैब इंडिया अपने आईपीओ में 500 करोड़ रुपये मूल्य तक के नए शेयर जारी करेगी।

यह भी पढ़ें : Covovax अब भारत में बच्चों के लिए है उपलब्ध: अदार पूनावाला


फैब इंडिया के आईपीओ में ओएफएस के तहत 2,50,50,543 शेयरों की बिक्री होगी। कंपनी के प्रमोटरों ने 7 लाख से ज्यादा शेयर कारीगरों और किसानों को जारीन करने का प्लान बनाया है। सूत्रों का कहना है कि फैब का आईपीओ 4,000 करोड़ रुपये का हो सकता है।

एथर इंडस्ट्रीज के आईपीओ में 757 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी होंगे, जबकि ओएफएस के तहत 2,751,000 शेयरों की बिक्री होगी। प्रिफ्ररेंशियल ऑफर के तहत कंपनी इक्विटी शेयर जारी कर 131 करोड़ रुपये जुटा सकती है। उम्मीद है कि यह आईपीओ 1,000 करोड़ रुपये का होगा।

इंटरनेट सर्विस देने वाली प्रमुख कंपनी एशियानेट सैटेलाइट कम्युनिकेशंस ने आईपीओ से 765 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। इस आईपीओ के तहत कंपनी 300 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी करेगी। इसमें हैथवे इनवेस्टमेंट 465 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचेगी।

इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग फर्म सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी ने आईपीओ के तहत 926 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी करने की योजना बनाई है। वह ओएफएस के तहत 33.69 लाख शेयर बेचेगी। ये शेयर वीके टंडन के हैं।

ये कंपनियां अगले एक से डेढ़ महीने में आईपीओ पेश करेंगी। सेबी के नियमों के तहत रेगुलेटर की मंजूरी मिलने के 4 से 6 हफ्ते के अंदर कंपनी के लिए आईपीओ पेश करना जरूरी होता है। ऐसे में एलआईसी के आईपीओ के बाद भी प्राइमरी मार्केट में रौनक बने रहने की उम्मीद है। एलआईसी का आईपीओ देश का सबसे बड़ा आईपीओ है। एलआईसी के इश्यू में सरकार अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 21,000 करोड़ रुपये हासिल करेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।