Covovax अब भारत में बच्चों के लिए है उपलब्ध: अदार पूनावाला

अदार पूनावाला ने ट्वीट कर कहा कि यह भारत में निर्मित एकमात्र वैक्सीन है, जो यूरोप में भी बेची जाती है। यह 90% तक असरदार है

अपडेटेड May 03, 2022 पर 5:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Covovax अब भारत में बच्चों के लिए है उपलब्ध: अदार पूनावाला

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के CEO अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) ने 3 मई को कहा कि कोरोनावायरस वैक्सीन (Coronavirus vaccine) कोवोवैक्स (Covovax) अब भारत में बच्चों के लिए उपलब्ध है। पूनावाला के मुताबिक, भारत में 12 से 17 साल की उम्र के बच्चे अब ये वैक्सीन लगवा सकते हैं।

आदार पूनावाल ने ट्वीट कर कहा, "Covovax (Novavax), अब भारत में बच्चों के लिए उपलब्ध है। यह भारत में निर्मित एकमात्र वैक्सीन है, जो यूरोप में भी बेची जाती है। यह 90% तक असरदार है।"

उन्होंने बच्चों के लिए एक और वैक्सीन उपलब्ध कराने के उनके नजरिए के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की। उन्होंने कहा, "यह नरेंद्र मोदी जी के हमारे बच्चों की सुरक्षा के लिए एक और टीका उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण के अनुरूप है।"


PTI ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से सोमवार को कहा कि 12 से 17 साल की उम्र के बच्चे अब सीरम इंस्टीट्यूट की कोरोनावायरस वैक्सीन Covovax को प्राइवेट सेंटर पर लगवा सकते हैं। इसका प्रावधान CoWIN पोर्टल पर किया जा रहा है।

Corona: देश में XE वेरिएंट से एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि, जानें यह क्यों है टेंशन की बात?

सूत्रों ने बताया कि Covovax की एक खुराक पर 900 रुपए और GST लगेगा। इसके अलावा हॉस्पिटल सर्विस चार्ज 150 रुपए होगा।

इस कदम ने वैक्सीनेसन पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) की सिफारिश का पालन किया है, जो यह था Covid​​​​-19 वैक्सीन को 12-17 साल के आयु वर्ग के बच्चों को लगाई जा सकती है।

Covovax SII की दूसरी Covid-19 वैक्सीन है। कंपनी ने Covishield वैक्सीन भी बनाई है, जिसकी खुराक देश में सबसे अधिक इस्तेमाल की जाती है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सरकार और नियामक मामलों के डायरेक्टर प्रकाश कुमार सिंह ने हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर 12 से 17 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन अभियान में कोवोवैक्स को शामिल करने का अनुरोध किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।