Aston Martin crash: करोड़ों की कार से कुचल 26 साल की युवती की मौत! कौन हैं सांसद लिंगामनेनी रमेश के बेटे संजुश जिन पर हुआ केस?

हैदराबाद में एक तेज रफ्तार एस्टन मार्टिन लग्जरी कार की चपेट में आने से 26 साल की युवती की मौत हो गई। इस घटना के आरोप में आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण की पार्टी जनसेना के राज्यसभा सांसद लिंगामनेनी रमेश के 21 वर्षीय बेटे लिंगामनेनी संजुश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

अपडेटेड Aug 21, 2026 पर 9:33 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सांसद के आरोपी बेटे पर लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने का आरोप है।

Aston Martin crash: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार एस्टन मार्टिन लग्जरी कार की चपेट में आने से 26 साल की युवती की मौत हो गई। इस घटना के आरोप में आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण की पार्टी जनसेना के राज्यसभा सांसद लिंगामनेनी रमेश के 21 वर्षीय बेटे लिंगामनेनी संजुश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सांसद के आरोपी बेटे पर लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने का आरोप है।

कैसे और कहां हुआ ये दर्दनाक एक्सिडेंट?

यह पूरी घटना 16 अगस्त को माधपुर थाना क्षेत्र में इनऑर्बिट मॉल के पास हुई। अधिकारियों ने हमारे सहयोगी सीएनएन-न्यूज 18 को बताया कि इनऑर्बिट मॉल स्थित लाइफस्टाइल स्टोर में काम करने वाली पूजा अशोक अलोन और उनकी सहकर्मी भारती मुखी दोपहर करीब 3 बजे आईटीसी कोहेनूर के पास खाना लेने गई थीं। खाना लेकर लौटते समय दोनों युवतियां इनऑर्बिट मॉल के सामने सड़क पार कर रही थीं।

उसी दौरान रजिस्ट्रेशन नंबर TG-09-G-0666 वाली तेज रफ्तार एस्टन मार्टिन कार ने भारती को जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि कार को जनसेना के राज्यसभा सांसद लिंगामनेनी रमेश के बेटे लिंगामनेनी संजुश काफी तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहे थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती के सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद घायल युवती को उसी कार से जुबली हिल्स स्थित अपोलो अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की जांच


घटना के संबंध में मिली शिकायत के आधार पर माधपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत एफआईआर (क्राइम नंबर 1238/2026) दर्ज कर ली है। जांच के दौरान पुलिस ने गाड़ी चला रहे शख्स की पहचान राज्यसभा सांसद लिंगामनेनी रमेश के 21 वर्षीय बेटे लिंगामनेनी संजुश के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि संजुश को उसी दिन पकड़ लिया गया था। उसका ड्रंक-एंड-ड्राइव और ड्रग टेस्ट कराया गया। उसके ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) भेजे गए हैं।

दुर्घटना में शामिल एस्टन मार्टिन कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और मामले में आगे की जांच जारी है।

China vs Pakistan: भारत के लिए कौन है बड़ा खतरा? पूर्व आर्मी चीफ नरवणे ने डिटेल में समझाई असल बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।