IPO News : Sebi ने 28 कंपनियों के 45,000 करोड़ के IPO को दी मंजूरी, कब मिलेगा निवेश का मौका?

इन कंपनियों को अभी अपने IPO के लिए लॉन्च डेट का ऐलान करना है और वे इश्यू पेश करने के लिए सही समय का इंतजार कर रही हैं। बाजार के हालात अभी चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं

अपडेटेड Aug 07, 2022 पर 4:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चालू वित्त वर्ष में अब तक 11 कंपनियां आईपीओ के जरिए 33,254 करोड़ रुपये जुटा चुकी हैं। इसमें एक बड़ा हिस्सा (20,557 करोड़ रुपये) एलआईसी के आईपीओ का था

IPO News : सेबी ने 2022 में अप्रैल-जुलाई के दौरान 28 कंपनियों को IPO के जरिये 45,000 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दे दी है, जिनमें से 33,000 करोड़ रुपये से ज्यादा पहले ही डिबेंचर्स के जरिये जुटा लिए गए हैं।

जिन फर्मों ने IPO लाने के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर की मंजूरी हासिल की है, उनमें लाइफस्टाइल रिटेल ब्रांड फैबइंडिया, एफआईएच मोबाइल्स और फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी समूह की सहायक कंपनी- भारत एफआईएच, टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्युशंस, ब्लैकस्टोन समर्थित आधार हाउसिंग फाइनेंस और मैक्लॉयड्स फार्मास्युटिकल्स एंड किड्स क्लीनिक इंडिया शामिल हैं। मैक्लॉयड्स फार्मास्युटिकल्स एंड किड्स क्लीनिक इंडिया Cloudnine नाम से सुपर स्पेशियल्टी मदर और बेबीकेयर चेन चलाती है।

सही समय का इंतजार कर रही हैं कंपनियां


मर्चेंट बैंकर्स ने कहा, इन कंपनियों को अभी अपने IPO के लिए लॉन्च डेट का ऐलान करना है और वे इश्यू पेश करने के लिए सही समय का इंतजार कर रही हैं। बाजार के हालात अभी चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।

FPI Investment : भारतीय बाजार पर आया विदेशी निवेशकों का दिल, एक हफ्ते में 14,000 करोड़ का किया निवेश

आनंद राठी इनवेस्टमेंट बैंकिंग के निदेशक और इक्विटी कैपिटल मार्केट के प्रमुख प्रशांत राव ने कहा, ‘‘मौजूदा माहौल चुनौतीपूर्ण है और जो कंपनियां मंजूरी हासिल कर चुकी हैं, वे आईपीओ लाने के लिए सही वक्त का इंतजार कर रही हैं।’’

11 कंपनियों ने जुटाए 33 हजार करोड़

सेबी के आंकड़ों के अनुसार, कुल 28 कंपनियों ने अप्रैल-जुलाई 2022-23 के दौरान आईपीओ के जरिए पूंजी जुटाने के लिए नियामक की मंजूरी हासिल की। इन फर्मों से कुल मिलाकर 45,000 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है। चालू वित्त वर्ष में अब तक 11 कंपनियां आईपीओ के जरिए 33,254 करोड़ रुपये जुटा चुकी हैं। इसमें एक बड़ा हिस्सा (20,557 करोड़ रुपये) एलआईसी के आईपीओ का था।

अप्रैल-मई में खुले थे सभी इश्यू

ये सभी इश्यू अप्रैल और मई में खुले थे और मई के बाद यानी जून महीने में एक भी आईपीओ नहीं आया। पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में 52 कंपनियों ने आईपीओ के जरिए 1.11 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे।

मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवायजर्स के एमडी और सीईओ अभिजीत तारे के मुताबिक, बाजार में रिकवरी दिख रही है और मार्केट सेंटीमेंट भी बेहतर हो रहा है, जिसके चलते अगले दो से तीन महीने में कुछ आईपीओ मार्केट में आ सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।