IPO News: आईपीओ के लिहाज से यह महीना मई के बाद से सबसे व्यस्त है और आईपीओ निवेशकों के लिए अगला हफ्ता भी व्यस्त रहने वाला है। अगले हफ्ते दो कंपनियों के 1 हजार करोड़ रुपये के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। नवंबर महीने के समाप्त होने में अब बस कुछ ही दिने बचे हैं और इन आखिरी दिनों में धर्मज कॉर्प गार्ड (Dharmaj Crop Guard) और यूनिपार्ट्स इंडिया (Uniparts India) के इश्यू में पैसे लगा सकते हैं। ये दोनों आईपीओ 1087 करोड़ रुपये के हैं। इन दोनों में ही प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से खुदरा निवेशकों को कम से कम 28645 रुपये लगाने होंगे।
