Get App

IPOs This Week: 1 अप्रैल से शुरू सप्ताह में 3 IPO में पैसे लगाने का मौका, 4 कंपनियां होंगी लिस्ट

Upcoming IPOs: नए शुरू हो रहे सप्ताह में लिस्ट होने वाली सभी कंपनियां भी SME सेगमेंट की हैं। मेनबोर्ड सेगमेंट में नए पब्लिक इश्यूज और लिस्टिंग का सूखा अभी भी जारी है। 31 मार्च के साथ ही वित्त वर्ष 2024-25 भी खत्म हो जाएगा। 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2025-26 शुरू होगा

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 29, 2025 पर 2:51 PM
IPOs This Week: 1 अप्रैल से शुरू सप्ताह में 3 IPO में पैसे लगाने का मौका, 4 कंपनियां होंगी लिस्ट
नए सप्ताह के कारोबारी दिन 1 अप्रैल से शुरू होंगे क्योंकि सोमवार, 31 मार्च को ईद उल-फितर के मौके पर छुट्टी है।

IPOs This Week: नए पब्लिक इश्यू के लिहाज से नया शुरू हो रहा सप्ताह सूखा रहने वाला है। कोई भी नया IPO इस हफ्ते में नहीं खुल रहा है। हालांकि पहले से खुले 3 IPO में पैसा लगाने का मौका रहेगा। इनमें से 2 इश्यू 2 अप्रैल को बंद होंगे, वहीं 1 इश्यू की क्लेाजिंग 3 अप्रैल को होगी। तीनों IPO SME सेगमेंट के हैं। इसके अलावा 4 कंपनियों के शेयर इस सप्ताह लिस्ट होने वाले हैं।

नए सप्ताह के कारोबारी दिन 1 अप्रैल से शुरू होंगे क्योंकि सोमवार, 31 मार्च को ईद उल-फितर के मौके पर छुट्टी है। 31 मार्च के साथ ही वित्त वर्ष 2024-25 भी खत्म हो जाएगा। 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2025-26 शुरू होगा।

पहले से खुले 3 IPO

Retaggio Industries IPO: 15.50 करोड़ रुपये का यह इश्यू 27 मार्च को खुला और 2 अप्रैल को बंद होगा। अभी तक इसे 0.84 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। IPO में 61.98 लाख नए शेयर जारी हो रहे हैं। बोली लगाने के लिए प्राइस 25 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 6000 है। इश्यू बंद होने के बाद अलॉटमेंट 3 अप्रैल को फाइनल होगा। शेयरों की लिसिटंग BSE SME पर 7 अप्रैल को हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें