आईपीओ कंपनियों के सफर में एक अहम पड़ाव है। इससे कंपनी प्राइवेट से पब्लिक बन जाती है। बड़े आईपीओ मीडिया के फोकस में रहते हैं, लेकिन स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइज (एसएमई) आईपीओ से आर्थिक लोकतंत्र का माहौल बना है। इससे छोटी कंपनियों की पहुंच पूंजी बाजार तक बनी है।
