IPO This Week: 12 जनवरी से शुरू हफ्ते में 6 नए पब्लिक इश्यू, 5 कंपनियां होंगी लिस्ट

Upcoming IPOs: अमागी मीडिया लैब्स का पब्लिक इश्यू 13 जनवरी को खुलेगा और 16 जनवरी को बंद होगा। भारत कोकिंग कोल का IPO पहले ही दिन 8 गुना से ज्यादा भर गया। इसकी लिस्टिंग 16 जनवरी को BSE, NSE पर होने वाली है

अपडेटेड Jan 10, 2026 पर 9:45 AM
Story continues below Advertisement
पहले से खुले IPO में एक मेनबोर्ड सेगमेंट से है, जिसमें नए सप्ताह में भी पैसे लगाने का मौका है।

12 जनवरी से शुरू होने जा रहे सप्ताह में 6 नए IPO खुलने वाले हैं। इनमें से एक अमागी मीडिया लैब्स मेनबोर्ड सेगमेंट से है। साथ ही नए शुरू हो रहे हफ्ते में पहले से खुले 2 पब्लिक इश्यू भी रहेंगे, जिनमें से एक सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड की सब्सिडियरी भारत कोकिंग कोल का है। जहां तक ​नई लिस्टिंग की बात है तो नए सप्ताह में स्टॉक मार्केट में 5 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करेंगे। आइए जानते हैं डिटेल...

नए खुल रहे IPO

Avana Electrosystems IPO: ₹35.22 करोड़ का इश्यू 12 जनवरी को खुलेगा और 14 जनवरी को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹56-₹59 प्रति शेयर है। लॉट साइज 2000 शेयर है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद शेयर NSE SME पर 19 जनवरी को लिस्ट होंगे।


Narmadesh Brass Industries IPO: कंपनी ₹44.87 करोड़ जुटाना चाहती है। IPO में 12 जनवरी से ₹515 के भाव पर पैसे लगाए जा सकेंगे। लॉट साइज 240 शेयर है। 15 जनवरी को IPO बंद होने के बाद कंपनी BSE SME पर 20 जनवरी को लिस्ट हो सकती है।

Amagi Media Labs IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में ₹1788.62 करोड़ का पब्लिक इश्यू 13 जनवरी को खुलने वाला है। इसमें 16 जनवरी तक निवेश किया जा सकेगा। प्राइस बैंड ₹343-₹361 प्रति शेयर और लॉट साइज 41 शेयर है। कंपनी के शेयर BSE, NSE पर 21 जनवरी को शुरुआत कर सकते हैं।

INDO SMC IPO: यह 13 जनवरी को खुलेगा और 16 जनवरी को बंद होगा। इश्यू का साइज ₹91.95 करोड़ है। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹141-₹149 प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर है। INDO SMC की लिस्टिंग BSE SME पर 21 जनवरी को होने की उम्मीद है।

GRE Renew Enertech IPO: यह भी 13 जनवरी को खुलेगा और 16 जनवरी को बंद होगा। कंपनी का इरादा ₹39.56 करोड़ जुटाना है। बोली ₹100-₹105 के भाव पर और 1200 शेयरों के लॉट में लगा सकेंगे।IPO बंद होने के बाद शेयर BSE SME पर 21 जनवरी को लिस्ट होने वाले हैं।

Armour Security IPO: यह 14 जनवरी को ओपन होगा और 19 जनवरी को क्लोज होगा। साइज ₹26.51 करोड़ है। प्राइस बैंड ₹55-₹57 प्रति शेयर है। लॉट साइज 2000 शेयर तय किया गया है। कंपनी की लिस्टिंग NSE SME पर 22 जनवरी को होने की उम्मीद है।

Reliance Jio इस साल पेश कर सकती है देश का सबसे बड़ा आईपीओ, 4 अरब डॉलर से ज्यादा का हो सकता है इश्यू

पहले से खुले IPO

Defrail Technologies IPO: ₹13.77 करोड़ का इश्यू 9 जनवरी को खुला था और 13 जनवरी को बंद हो जाएगा। अभी तक यह 80 प्रतिशत भरा है। प्राइस बैंड ₹70-₹74 प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर है। IPO बंद होने के बाद शेयर BSE SME पर 16 जनवरी को लिस्ट होंगे।

Bharat Coking Coal IPO: कोल इंडिया की सब्सिडियरी भारत कोकिंग कोल का ₹1071.11 करोड़ का पब्लिक इश्यू 9 जनवरी को ओपन हुआ था। इसे अभी तक 8.18 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। प्राइस बैंड ₹21-₹23 प्रति शेयर और लॉट साइज 600 शेयर है। 13 जनवरी को IPO के बंद होने के बाद लिस्टिंग BSE, NSE पर 16 जनवरी को हो सकती है।

लिस्ट होने वाली कंपनियां

नए सप्ताह में 13 जनवरी को BSE SME पर Gabion Technologies के शेयर लिस्ट होंगे। 14 जनवरी को NSE SME पर Victory Electric Vehicles और BSE SME पर Yajur Fibres की लिस्टिंग हो सकती है। इसके बाद 16 जनवरी को BSE, NSE पर Bharat Coking Coal के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं। इसी दिन BSE SME पर Defrail Technologies के शेयर लिस्ट होने की उम्मीद है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।