IPOs Next Week: इस सप्ताह खुलेंगे 5 नए पब्लिक इश्यू, 4 कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट

IPO, मेनबोर्ड और SME दोनों ही सेगमेंट के हैं। इसके अलावा पहले से खुले 3 पब्लिक इश्यू, 15 जनवरी से शुरू हो रहे सप्ताह में क्लोज हो जाएंगे। मेनबोर्ड सेगमेंट में Jyoti CNC Automation की शेयर बाजार में लिस्टिंग 16 जनवरी को होगी। SME सेगमेंट में IBL Finance 16 जनवरी को शेयर बाजार में एंट्री करेगी। इसके अलावा New Swan Multitech और Australian Premium Solar (India) की लिस्टिंग 18 जनवरी को होगी

अपडेटेड Jan 14, 2024 पर 12:57 PM
निवेशकों के पास अगले सप्ताह 8 IPO में पैसा लगाने का मौका होगा।

IPOs Next Week: आने वाले सप्ताह में प्राइमरी मार्केट की गतिविधियां तेजी रहने वाली हैं। इसकी वजह है कि नए सप्ताह में 5 नए IPO खुल रहे हैं और 4 कंपनियों की लिस्टिंग होने जा रही है। IPO, मेनबोर्ड और SME दोनों ही सेगमेंट के हैं। इसके अलावा पहले से खुले 3 पब्लिक इश्यू, 15 जनवरी से शुरू हो रहे सप्ताह में क्लोज हो जाएंगे। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों के पास अगले सप्ताह 8 IPO में पैसा लगाने का मौका होगा। आइए जानते हैं कौन से IPO आ रहे हैं और किन कंपनियों की शेयर बाजार में एंट्री होने जा रही है...

मेनबोर्ड सेगमेंट

इस सेगमेंट में Medi Assist Healthcare Services अपना 1,172 करोड़ रुपये का IPO ला रही है। यह 15 जनवरी को खुलेगा। इसके लिए प्राइस बैंड 397-418 रुपये प्रति शेयर है। इश्यू 17 जनवरी को बंद होगा।


SME सेगमेंट

Maxposure IPO: मैक्सपोजर लिमिटेड का IPO 15 जनवरी को खुलेगा और 17 जनवरी को क्लोज होगा। 20.26 करोड़ रुपये के Maxposure IPO के लिए प्राइस बैंड 31-33 रुपये प्रति शेयर है। निवेशक 4000 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकेंगे।

Addictive Learning Technology (LawSikho): इस IPO का साइज 60.16 करोड़ रुपये और प्राइस बैंड 130-140 रुपये प्रति शेयर है। इश्यू 19 जनवरी को खुलेगा और 23 जनवरी को क्लोज होगा। बोली लगाने के लिए लॉट साइज 1000 शेयरों का है।

Konstelec Engineers: यह पब्लिक इश्यू 19 जनवरी को खुलकर 22 जनवरी को क्लोज होगा। 28.70 करोड़ रुपये के इस IPO के लिए प्राइस बैंड 66 से 70 रुपये प्रति शेयर है। बोली लगाने के लिए लॉट साइज 2000 शेयरों का है।

EPACK Durable: इस IPO के प्राइस बैंड और लॉट साइज की डिटेल अभी सामने नहीं आई है। EPACK Durable IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 19 जनवरी को ओपन होगा और 23 जनवरी को क्लोज होगा।

Maxposure Limited IPO: 15 जनवरी से लगा सकेंगे पैसे; जानिए प्राइस बैंड, लॉट साइज, GMP समेत बाकी डिटेल

पहले से खुले IPO

पहले से खुले IPO में Shree Marutinandan Tubes, New Swan Multitech और Australian Premium Solar (India) के IPOs शामिल हैं। New Swan Multitech और Australian Premium Solar (India) के इश्यू 15 जनवरी को क्लोज होंगे। ये पब्लिक इश्यू अभी तक क्रमश: 59.36 गुना और 70.63 गुना सब्सक्राइब हुए हैं। Shree Marutinandan Tubes IPO की क्लोजिंग 16 जनवरी को होगी। यह इश्यू अभी तक 5.18 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

किन कंपनियों की ​है लिस्टिंग

मेनबोर्ड सेगमेंट में Jyoti CNC Automation की शेयर बाजार में लिस्टिंग 16 जनवरी को होगी। इसका 1000 करोड़ रुपये का IPO 9 जनवरी को खुला था और 11 जनवरी को बंद हुआ था। इश्यू कुल 40.49 गुना सब्सक्राइब हुआ। SME सेगमेंट में IBL Finance 16 जनवरी को शेयर बाजार में एंट्री करेगी। 34.30 करोड़ रुपये का यह इश्यू भी 9 से 11 जनवरी तक खुला था और 17.95 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसके अलावा New Swan Multitech और Australian Premium Solar (India) की लिस्टिंग 18 जनवरी को होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।