Maxposure Limited IPO: 15 जनवरी से लगा सकेंगे पैसे; जानिए प्राइस बैंड, लॉट साइज, GMP समेत बाकी डिटेल

Maxposure के प्रमोटर प्रकाश जौहरी और श्वेता जौहरी हैं। अभी कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 84.35% है। IPO क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 22 जनवरी को होगी। इश्यू में 61.4 लाख नए शेयरों को बिक्री के लिए रखा जाएगा। इस SME IPO में ऑफर फॉर सेल नहीं होगा। FY23 में Maxposure का रेवेन्यू 31.78 करोड़ रुपये रहा था, जबकि मुनाफा 4.4 करोड़ रुपये था

अपडेटेड Feb 05, 2024 पर 2:41 PM
EPACK Durable IPO को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

Maxposure Limited IPO: दिल्ली की कंपनी Maxposure Limited का IPO 15 जनवरी को खुल रहा है। इसमें पैसा लगाने के लिए 17 जनवरी तक मौका रहेगा। अगस्त 2006 में इनकॉरपोरेट हुई Maxposure Limited विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर पर्सनलाइज्ड मीडिया और एंटरटेनमेंट सर्विसेज प्रदान करती है। कंपनी इनफ्लाइट एंटरटेनमेंट, कंटेंट मार्केटिंग, टेक्नोलॉजी और एडवर्टाइजिंग में विशेषज्ञ है। इसकी ​सर्विसेज में कस्टम एडिटिंग, सबटाइटलिंग, मेटाडेटा क्रिएशन, डुप्लीकेशन, ऑडियो इनहैंसमेंट, किसी भी फॉर्मेट में किसी भी सिस्टम के लिए एनकोडिंग/ट्रांसकोडिंग और पोस्ट प्रोडक्शन सर्विसेज शामिल हैं।

20.26 करोड़ रुपये के Maxposure IPO के लिए प्राइस बैंड 31-33 रुपये प्रति शेयर है। इश्यू में 61.4 लाख नए शेयरों को बिक्री के लिए रखा जाएगा। इस SME IPO में ऑफर फॉर सेल नहीं होगा। निवेशक 4000 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकेंगे। Maxposure IPO के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर GYR Capital Advisors Private Limited और रजिस्ट्रार Bigshare Services Pvt Ltd है। इश्यू के लिए मार्केट मेकर Giriraj Stock Broking है। IPO क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 22 जनवरी को होगी।

कितना हिस्सा रिजर्व


Maxposure IPO के तहत 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के​ लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। IPO से मिले पैसों का इस्तेमाल कंपनी, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और यूरोपियन यूनियन एविएशन ​सेफ्टी एजेंसी से कई ​तरह के सर्टिफिकेशंस पाने में होने वाले खर्चों को फंड करने के लिए करेगी। इसके अलावा कुछ उधारी को पूरा या आंशिक तौर पर चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए भी IPO के पैसों का इस्तेमाल किया जाएगा।

Medi Assist IPO: एंकर निवेशकों से मिले ₹351 करोड़, 15 जनवरी से आप भी लगा सकेंगे बोली

वित्तीय तौर पर कितनी मजबूत

वित्त वर्ष 2022-23 में Maxposure का रेवेन्यू 31.78 करोड़ रुपये रहा था, जबकि मुनाफा 4.4 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2021-22 में रेवेन्यू 32.6 करोड़ रुपये और मुनाफा 34.96 लाख रुपये रहा था। Maxposure के प्रमोटर प्रकाश जौहरी और श्वेता जौहरी हैं। अभी कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 84.35% है। ग्रे मार्केट में Maxposure IPO के शेयर का भाव 50 रुपये या 151.52% के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

प्रमुख जोखिम

  • कंपनी अपने रेवेन्यू के एक महत्वपूर्ण हिस्से के लिए कुछ बिजनेस लाइन्स में कुछ ग्राहकों पर निर्भर है। इसके प्रमुख ग्राहकों में से किसी एक से भी रेवेन्यू या बिक्री में कमी, बिजनेस और ऑपरेशंस के परिणामों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।
  • इसकी सर्विसेज की कमर्शियल सक्सेस काफी हद तक इसके एंड-यूज कस्टमर्स की सफलता पर निर्भर करती है। यदि उद्योगों में कोई मंदी आती है, तो इसका असर कंपनी के बिजनेस और वित्तीय स्थिति पर पड़ सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।