Get App

IPOs This Week: 15 जुलाई से शुरू सप्ताह में खुलेंगे 4 नए IPO, केवल 1 कंपनी होगी लिस्ट

Upcoming IPOs: पहले से खुले 5 पब्लिक इश्यू भी हैं, जो नए सप्ताह में क्लोज होंगे। नए सप्ताह में SME सेगमेंट में केवल Sahaj Solar IPO शेयर बाजार में लिस्ट होने वाला है। इसके शेयर 19 जुलाई को NSE SME प्लेटफॉर्म पर शुरुआत करेंगे। मेनबोर्ड सेगमेंट में 510.15 करोड़ रुपये का Sanstar IPO, 19 जुलाई को खुलेगा और 23 जुलाई को बंद होगा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 14, 2024 पर 8:40 AM
IPOs This Week: 15 जुलाई से शुरू सप्ताह में खुलेंगे 4 नए IPO, केवल 1 कंपनी होगी लिस्ट
17 जुलाई को शेयर बाजार मुहर्रम के अवसर पर बंद रहने वाला है।

IPOs This Week: 15 जुलाई से शुरू हो रहे सप्ताह में 4 नए IPO खुल रहे हैं। इनमें से 3 SME सेगमेंट के और 1 मेनबोर्ड सेगमेंट का है। इसके अलावा पहले से खुले 5 पब्लिक इश्यू भी हैं, जो नए सप्ताह में क्लोज होंगे। ये सभी SME सेगमेंट के हैं। लिस्टिंग की बात करें तो आने वाले सप्ताह में केवल एक कंपनी शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करने वाली है और वह भी SME सेगमेंट की है। 17 जुलाई को शेयर बाजार मुहर्रम के अवसर पर बंद रहने वाला है। कौन सी कंपनियां IPO ला रही हैं, आइए जानते हैं...

नए खुल रहे IPO

Tunwal E-Motors IPO: 115.64 करोड़ रुपये का यह इश्यू 15 जुलाई को खुलेगा और 18 जुलाई को बंद होगा। प्राइस बैंड 59 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 23 जुलाई को हो सकती है।

Macobs Technologies IPO: यह इश्यू 16 जुलाई को ओपन होगा और 19 जुलाई को क्लोज होगा। कंपनी का इरादा 19.46 करोड़ रुपये जुटाने का है। प्राइस बैंड 71-75 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर है। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 24 जुलाई को होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें