Get App

IPOs This Week: 13 अप्रैल से शुरू हफ्ते में खुलेंगे 2 नए पब्लिक इश्यू, 2 कंपनियां होंगी लिस्ट

IPOs This Week: नए सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट में Citius Transnet InvIT IPO 17 अप्रैल को खुलेगा। यह एंटिटी एक इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट है। नई लिस्ट होने वाली दोनों SME कंपनियां 13 अप्रैल को शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 11, 2026 पर 8:34 AM
IPOs This Week: 13 अप्रैल से शुरू हफ्ते में खुलेंगे 2 नए पब्लिक इश्यू, 2 कंपनियां होंगी लिस्ट
नए हफ्ते में पहले से खुले 2 IPO में पैसे लगाने का मौका भी रहेगा।

13 अप्रैल से शुरू हो रहा सप्ताह भी IPO के लिहाज से सुस्त रहने वाला है। देश में केवल 2 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें से एक मेनबोर्ड सेगमेंट से है। इसके अलावा पहले से खुले 2 IPO में पैसे लगाने का मौका भी रहेगा। ये दोनों मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं। शेयर बाजार में नई लिस्टिंग की बात करें नए सप्ताह में सिर्फ 2 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। दोनों कंपनियां SME सेगमेंट की हैं और एक ही दिन लि​स्ट होने वाली हैं। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल...

नए खुल रहे IPO

Citius Transnet InvIT IPO: इस इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट का पब्लिक इश्यू 17 अप्रैल को खुलेगा और 21 अप्रैल को बंद होगा। कंपनी ₹1340 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। IPO के लिए प्राइस बैंड और लॉट साइज अभी तय नहीं हुआ है। क्लोजिंग के बाद अलॉटमेंट 22 अप्रैल को फाइनल हो सकता है, लिस्टिंग BSE, NSE पर 24 अप्रैल को हो सकती है।

Mehul Telecom IPO: यह 17 अप्रैल को खुल रहा है। साइज, प्राइस बैंड, लॉट साइज अभी तय नहीं है। क्लोजिंग 21 अप्रैल को होने वाली है। इसके बाद अलॉटमेंट 22 अप्रैल को फाइनल हो सकता है। कंपनी के शेयर BSE SME पर 24 अप्रैल को अपनी शुरुआत कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें