NSE IPO का ड्राफ्ट जून में, निवेश का मौका मिलेगा दिसंबर तक, यहां तक पहुंचा काम

NSE IPO: बीएसई (BSE) के शेयरों की घरेलू स्टॉक मार्केट में एंट्री के बाद एनएसई के भी आईपीओ का इंतजार निवेशक करने लगे। अब जाकर उनका इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि दिसंबर 2026 तक इसके आईपीओ का काम पूरा करने की योजना है। जानिए कि अब तक इस आईपीओ को लेकर काम कहां तक पहुंचा है और बीएसई की एंट्री मार्केट में कब हुई थी

अपडेटेड Apr 09, 2026 पर 1:13 PM
Story continues below Advertisement
NSE अपने शेयरों के लिस्टिंग की तैयारियों में जुटी है तो दूसरी तरफ BSE के शेयरों की करीब 9 साल पहले ही मार्केट में एंट्री हो गई थी।

NSE IPO: निवेशक देश के सबसे स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आईपीओ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब सामने आ रहा है कि एनएसई की योजना आईपीओ का काम इस साल के आखिरी यानी दिसंबर 2026 तक पूरा करने की है। सीएनबीसी-टीवी18 को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली कि एनएसई अपने आईपीओ का ड्राफ्ट यानी DRHP (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) जून के आखिरी तक फाइल तक कर सकती है। अभी इसे तैयार करने पर काम चल रहा है। बता दें कि देश का दूसरा अहम स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (BSE) पहले से ही मार्केट में लिस्टेड है।

NSE IPO पर कहां तक पहुंचा है काम?

एनएसई ने आईपीओ के लिए 20 मर्चेंट बैंकर्स को काम पर रखा है। एनएसई ने पिछले महीने इसकी जानकारी दी थी और यह देश के किसी भी आईपीओ के लिए अब तक की सबसे अधिक संख्या है। इसके अलावा नियामकीय, डॉक्यूमेंटेशन और कंप्लॉयंस से जुड़े मामलों पर सलाह देने के लिए आठ लॉ फर्मों को चुन लिया गया है। श्रीनिवास इंजेती की अगुवाई में आईपीओ कमेटी ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है।


एनएसई की योजना ऑफर फॉर सेल के जरिए 4-5% हिस्सेदारी हल्की करने की है। ऐसा होता है तो यह ₹20 हजार करोड़ से अधिक के आईपीओ के हिसाब से यह देश के सबसे बड़े पब्लिक इश्यू में शामिल हो सकता है। एनएसई का कहना है कि सेबी की तरफ से जारी एनओसी के मुताबिक बोर्ड ने 6 फरवरी 2026 को ऑफर फॉर जरिए कंपनी के आईपीओ को मंजूरी दे दी है।

BSE के शेयरों की करीब 9 साल पहले हुई थी मार्केट में एंट्री

एनएसई अपने शेयरों के लिस्टिंग की तैयारियों में जुटी है तो दूसरी तरफ बीएसई के शेयरों की करीब 9 साल पहले ही मार्केट में एंट्री हो गई थी। इसके ₹1243 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹806 के भाव पर शेयर जारी हुए थे। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का था और इसके शेयर 3 फरवरी 2017 को लिस्ट हुए थे। यह आईपीओ ओवरऑल 51.22 गुना सब्सक्राइब हुआ था। लिस्टिंग के बाद से दो बार इसने बोनस इश्यू जारी किया है- पहली बार मार्च 2022 में और दूसरी बार मई 2025 में और दोनों बार रेश्यो 2:1 था यानी कि दोनों बार हर एक शेयर की होल्डिंग पर शेयरहोल्डर्स को 2 बोनस शेयर मिले थे।

Ola Electric में क्यों आया जोश? रिकॉर्ड निचले स्तर से 66% की रिकवरी, दो ही दिनों में 22% की तेजी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।