IPOs This Week: 11 मई से शुरू हफ्ते में खुलेंगे 2 नए पब्लिक इश्यू, 4 कंपनियां होंगी लि​स्ट

IPOs This Week: नए सप्ताह में खुलने जा रहे दोनों पब्लिक इश्यू SME हैं। मेनबोर्ड सेगमेंट से कोई नया इश्यू ओपन नहीं होगा। शेयर बाजार में नए हफ्ते में मेनबोर्ड में एक लिस्टिंग जरूर है लेकिन यह एक रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट की है

अपडेटेड May 09, 2026 पर 9:45 AM
Story continues below Advertisement
नए हफ्ते में दोनों नए पब्लिक इश्यू 12 मई को खुलेंगे और 14 मई को बंद होंगे।

11 मई से शुरू हफ्ते में देश का IPO मार्केट ठंडा रहने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि केवल 2 नए पब्लिक इश्यू खुलेंगे, वह भी SME सेगमेंट में। मेनबोर्ड सेगमेंट में कोई नया IPO नहीं होगा। वैसे तो पहले से खुले एक IPO में भी नए हफ्ते में पैसे लगाने का मौका रहेगा। लेकिन यह भी SME इश्यू है। शेयर बाजार में होने वाली नई लिस्टिंग्स की बात करें तो नए शुरू हो रहे सप्ताह में 4 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। आइए जानते हैं डिटेल...

नए खुल रहे IPO

RFBL Flexi Pack IPO: ₹35.33 करोड़ का यह इश्यू 12 मई को खुलेगा और 14 मई को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹47-₹50 प्रति शेयर है। लॉट साइज 3,000 शेयर है। इश्यू में ₹35.33 करोड़ के 71 लाख नए शेयर जारी होंगे। इश्यू की क्लोजिंग के बाद कंपनी की लिस्टिंग NSE SME पर 19 मई को हो सकती है।


Goldline Pharmaceutical IPO: इसका साइज ₹11.61 करोड़ है। यह 12 मई को ओपन होगा और 14 मई को बंद होगा। इसमें ₹11.61 करोड़ के 27 लाख नए शेयर जारी होंगे। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹41-₹43 प्रति शेयर है। लॉट साइज 3,000 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर 19 मई को होने की उम्मीद है।

पहले से खुले IPO

Simca Advertising IPO: कंपनी ₹58.04 करोड़ जुटाना चाहती है। यह पब्लिक इश्यू 8 मई को खुला था और 12 मई को बंद होगा। अभी तक इसे 65 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है। IPO में ₹58.04 करोड़ के 32 लाख नए शेयर जारी हो रहे हैं। प्राइस बैंड ₹174-₹183 प्रति शेयर और लॉट साइज 600 शेयर है। कंपनी के शेयर NSE SME पर 15 मई को लिस्ट होंगे।

Zepto, Dhoot Transmission समेत 6 IPO आने को तैयार, SEBI से मिला ग्रीन सिग्नल

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

नए सप्ताह में 11 मई को NSE SME पर Value 360 Communications की लिस्टिंग होने वाली है। 12 मई को BSE SME पर Recode Studios के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद 15 मई को Bagmane Prime Office REIT (रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट) NSE और BSE पर लिस्ट हो सकती है। इसी दिन Simca Advertising के शेयर NSE SME पर लिस्ट होंगे।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।