IREDA IPO : खुलने वाला है 2150 करोड़ का आईपीओ, निवेश करें या नहीं? एक्सपर्ट्स की राय

IREDA IPO : ग्रे मार्केट में इस आईपीओ का अच्छा-खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। आज 18 नवंबर को यह आईपीओ 7 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 39 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 21.88 फीसदी का मुनाफा होगा

अपडेटेड Nov 18, 2023 पर 3:40 PM
इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) का IPO 21 नवंबर 2023 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

IREDA IPO : इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) का IPO 21 नवंबर 2023 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इसमें 23 नवंबर 2023 तक निवेश का मौका होगा। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 2150.21 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। कंपनी ने इसके लिए 30-32 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। बुक बिल्ड इश्यू के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी। इस बीच, ग्रे मार्केट से इस आईपीओ को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ के लिए निवेशक कम से कम 460 शेयरों के लिए और उसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। इसका मतलब है कि अपर प्राइस बैंड के हिसाब से निवेशकों को कम से कम 14,720 रुपये का निवेश करना होगा। टी+3 शेड्यूल के तहत कंपनी सफल निवेशकों को 24 नवंबर 2023 या 27 नवंबर 2023 को शेयरों का अलॉटमेंट कर सकती है। वहीं, कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 28 नवंबर 2023 को होने की संभावना है।


ग्रे मार्केट का हाल

ग्रे मार्केट में इस आईपीओ का अच्छा-खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। आज 18 नवंबर को यह आईपीओ 7 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 39 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 21.88 फीसदी का मुनाफा होगा।

क्या करें निवेशक?

अगर आप इस आईपीओ में निवेश का मन बना रहे हैं तो पहले आपको एक्सपर्ट्स की राय जान लेनी चाहिए। Bigul के CEO अतुल पारख ने कहा, "अगले हफ्ते आने वाले पांच मेनबोर्ड IPO में से IREDA प्राइमरी मार्केट निवेशकों के रडार पर होगा। IREDA आईपीओ से बेहतर लिस्टिंग गेन की उम्मीद है और निवेशक लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर सकते हैं।" Wright Research के फाउंडर और फंड मैनेजर सोनम श्रीवास्तव ने भी निवेशकों को आईपीओ के लिए अप्लाई करने की सलाह दी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।