IRM Energy के IPO को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और यह 27.05 गुना सब्सक्राइब हुआ है। अब सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 23 अक्टूबर को होने की उम्मीद है। ग्रे मार्केट से इस आईपीओ को लेकर बेहतर संकेत मिल रहे हैं। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 545.4 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह इश्यू 18 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला और 20 अक्टूबर को बंद हुआ है। कंपनी ने इश्यू के लिए 480-505 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था।
ग्रे मार्केट में यह इश्यू आज 23 अक्टूबर को 47 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से शेयरों की लिस्टिंग 552 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को करीब 9.30 फीसदी का मुनाफा होगा। ग्रे मार्केट एक अन-ऑफिशियल ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है जहां आईपीओ में आवंटन से पहले और लिस्टिंग के दिन तक शेयरों का कारोबार होता है। अधिकांश निवेशक लिस्टिंग प्राइस का अंदाजा लगाने के लिए ग्रे मार्केट पर नजर रखते हैं।
कहां होगा फंड का इस्तेमाल
कंपनी ने तमिलनाडु के नामक्कल और तिरुचिरापल्ली में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के डेवलपमेंट के लिए 307.26 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। कंपनी इस आय का इस्तेमाल 135 करोड़ रुपये के कर्ज का भुगतान करने के लिए भी करेगी। शेष फंड का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
निवेशक कुछ आसान स्टेप्स में लिंक इनटाइम पोर्टल या बीएसई पर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
लिंक इनटाइम पर ऐसे करें चेक
स्टेप 1: www.linkintime.co.in/mipo/ipoallotment.html पर जाएं
स्टेप 2: स्क्रॉल-डाउन मेनू से IRM ENergy सेलेक्ट करें।
स्टेप 3: परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) डिटेल दर्ज करें।
चरण 4: सर्च बटन पर क्लिक करें।
बीएसई पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक?
स्टेप 1: https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
स्टेप 2: "इश्यू टाइप" के अंतर्गत "इक्विटी" सेलेक्ट करें।
चरण 3: "इश्यू का नाम" के अंतर्गत ड्रॉप-डाउन विकल्प से IRM Energy चुनें।
चरण 4: पैन या एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।