Get App

Motisons Jewellers IPO : जयपुर की ज्वेलरी कंपनी लाएगी आईपीओ, SEBI में एक बार फिर दाखिल किए कागजात

Motisons Jewellers इसके पहले भी आईपीओ के लिए आवेदन कर चुकी है। कंपनी ने सितंबर 2023 में सेबी के पास आईपीओ कागजात दाखिल किए थे। हालांकि, मार्केट रेगुलेटर ने दिसंबर में कंपनी के ड्राफ्ट पेपर लौटा दिए थे। कंपनी दो दशकों से अधिक समय से ज्वेलरी इंडस्ट्री में है

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Mar 25, 2023 पर 5:51 PM
Motisons Jewellers IPO : जयपुर की ज्वेलरी कंपनी लाएगी आईपीओ, SEBI में एक बार फिर दाखिल किए कागजात
जयपुर की रिटेल ज्वेलरी कंपनी Motisons Jewellers अपना आईपीओ लाने जा रही है।

Motisons Jewellers IPO : जयपुर की रिटेल ज्वेलरी कंपनी Motisons Jewellers अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास एक बार फिर ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया है। इस आईपीओ के तहत 3.34 करोड़ इक्विटी शेयरों के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत कोई बिक्री नहीं होगी। Motisons Jewellers इसके पहले भी आईपीओ के लिए आवेदन कर चुकी है। कंपनी ने सितंबर 2023 में सेबी के पास आईपीओ कागजात दाखिल किए थे। हालांकि, मार्केट रेगुलेटर ने दिसंबर में कंपनी के ड्राफ्ट पेपर लौटा दिए थे।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

ज्वेलरी मेकर फ्रेश इश्यू से मिली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने (58 करोड़ रुपये) के लिए करेगी। इसके अलावा, फंड का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल रिक्वायरमेंट (71 करोड़ रुपये) के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कंपनी 60 लाख इक्विटी शेयरों तक के प्री-आईपीओ प्लेसमेंट पर विचार कर सकती है। अगर कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए फंड जुटाती है, तो उसके हिसाब से फ्रेश इश्यू साइज कम हो जाएगा।

कंपनी के बारे में 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें