Get App

JG Chemicals IPO : जिंक ऑक्साइड बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी का आ रहा है आईपीओ, SEBI से मिली मंजूरी

कंपनी ने 4 जनवरी 2023 को सेबी के पास अपने आईपीओ कागजात दाखिल किए थे। इस आईपीओ के तहत 202.50 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों और प्रमोटर्स द्वारा 57 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के तहत की जाएगी

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Mar 28, 2023 पर 3:04 PM
JG Chemicals IPO : जिंक ऑक्साइड बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी का आ रहा है आईपीओ, SEBI से मिली मंजूरी
कोलकाता स्थित जिंक ऑक्साइड बनाने वाली कंपनी JG केमिकल्स लिमिटेड अपना आईपीओ लाने जा रही है।

JG Chemicals IPO : कोलकाता स्थित जिंक ऑक्साइड बनाने वाली कंपनी JG केमिकल्स लिमिटेड अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी को इस आईपीओ के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने 4 जनवरी 2023 को सेबी के पास अपने आईपीओ कागजात दाखिल किए थे। इस आईपीओ के तहत 202.50 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों और प्रमोटर्स द्वारा 57 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के तहत की जाएगी।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

OFS के हिस्से के रूप में विजन प्रोजेक्ट्स और फिनवेस्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 36.4 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी। इसके अलावा, जयंती कमर्शियल लिमिटेड 1.4 लाख इक्विटी शेयर, सुरेश कुमार झुनझुनवाला (HUF) 12.7 लाख इक्विटी शेयर और अनिरुद्ध झुनझुनवाला (HUF) के 6.5 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे। इस इश्यू पर मर्चेंट बैंकरों के परामर्श से कंपनी 40 करोड़ रुपये तक के प्राइवेट प्लेसमेंट पर विचार कर सकती है। यदि ऐसा प्लेसमेंट पूरा हो जाता है, तो नए इश्यू का आकार कम हो जाएगा।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें