JG Chemicals का 5 मार्च से खुलेगा IPO, प्राइस बैंड, इश्यू साइज, GMP सहित ये 10 जरूरी बातें जानें
JG Chemicals IPO: जिंक-ऑक्साइड बानने वाली कंपनी जेजी केमिकल्स का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) मंगलवार 5 मार्च से बोली के लिए खुलने वाला है। वहीं एकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 4 मार्च को एक दिन के खुलेगा। कंपनी अपने आईपीओ से करीब 251 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है
JG Chemicals IPO: एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 4 मार्च को एक दिन के खुलेगा
JG Chemicals IPO: जिंक-ऑक्साइड बानने वाली कंपनी जेजी केमिकल्स का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) मंगलवार 5 मार्च से बोली के लिए खुलने वाला है। वहीं एकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 4 मार्च को एक दिन के खुलेगा। कंपनी अपने आईपीओ से करीब 251 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इस आईपीओ के लिए बोली लगाने से पहले आप इससे जुड़ी हर जरूरी जानकारी को इस आर्टिकल में पढ़ सकते हैं-
1. JG Chemicals IPO: आईपीओ से जुड़ी तारीखें
JG का आईपीओ 5 मार्च 2024 को बोली के लिए खुलेगा और 7 मार्च 2024 को बंद होगा.
2. JG Chemicals IPO: प्राइस बैंड
पब्लिक ऑफर के लिए प्राइस बैंड 210-221 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
3. JG Chemicals IPO: ऑफर का डिटेल्स
आईपीओ के तहत कंपनी 165 करोड़ के नए शेयर जारी करेगी। वहीं करीब 39 लाख शयेरों का मौजूदा प्रमोटरों और शेयरधारकों की ओर से ऑफर-फॉर-सेल के जरिए बिक्री में रखा जाएगा। इनमें प्रमोटर ग्रुप में शामिल विजन प्रोजेक्ट्स एंड फिनवेस्ट, जयंती कमर्शियल, सुरेश कुमार झुनझुनवाला (HUF) और अनिरुद्ध झुनझुनवाला (ए\HUF)
आईपीओ का करीब आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 15 पर्सेंट नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 35 पर्सेंट रिटेल इंडिविजुअल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।
4. JG Chemicals IPO: आईपीओ का उद्देश्य
आईपओ से मिली राशि में से 91.06 करोड़ रुपये का इस्तेमाल इसकी पश्चिम बंगाल स्थित सहायत कंपनी, बीडीजे ऑक्साइड को आवंटित करने में किया जाएगा। वहीं करीब 35 करोड़ रुपये का इस्तेमाल लंबी अवधि की वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। जबकि बाकी राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा।
5. JG Chemicals IPO: लॉट साइज
निवेशक इस आईपीओ के लिए लॉट साइज के हिसाब से बोली लगा सकते हैं। एक लॉट में 67 इक्विटी शेयर होंगे। इस तरह रिटल निवेशकों न्यूनतम निवेश 14,070 रुपये (67 (लॉट साइज) x 210 रुपये (कम कीमत बैंड)) होगा। ऊपरी प्राइस बैंड, बोली की राशि बढ़कर 14,137 रुपये हो जाएगी।
6. JG Chemicals IPO: कंपनी प्रोफाइल
कंपनी जिंक ऑक्साइड के निर्माण के कारोबार में शामिल है। जेजी केमिकल्स जिंक ऑक्साइड के 80 से अधिक ग्रेड का उत्पादन करता है और इसके प्रोडक्ट का इस्तेमाल सिरेमिक, पेंट और कोटिंग्स, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स और बैटरी, एग्रोकेमिकल्स और फर्टिलाइजर्स, स्पेशियालिटी केमिकल्स, ऑयल एंड गैस, और पशु चारा सहित विभिन्न इंडस्ट्रीज में किया जाता है।
7 JG Chemicals IPO: कंपनी की वित्तीय सेहत
इस केमिकल्स कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 के दौरान 56.8 करोड़ का कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 31.7 फीसदी अधिक है। वहीं इसका रेवेन्यू वित्त वर्ष 2023 में सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 784.6 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) इस दौरान 4.4 प्रतिशत बढ़कर 75.5 करोड़ रुपये रहा।
8. JG Chemicals IPO: लीड मैनेजर
सेंट्रम कैपिटल लिमिटेड, एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड और कीनोट फाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड इस IPO के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड इस इश्यू की रजिस्ट्रार हैं।
9. JG Chemicals IPO: आईपीओ से जुड़े प्रमुख जोखिम
JG का कारोबार लगभग पूरी तरह से जिंक ऑक्साइड (विभिन्न श्रेणियों में) की बिक्री पर निर्भर है और इसकी मांग में कोई भी कमी कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन को नुकसान पहुंचा सकती है। कंपनी अपने रेवेन्यू का एक बड़ा हिस्सा सिर्फ चुनिंदा ग्राहकों से पाती है। यदि ऐसे एक या अधिक ग्राहक जेजी केमिकल्स से अपना समझौता तोड़ते हैं, तो इसका कंपनी के कारोबार, वित्तीय सेहत और ऑपरेशंस तीनों पर असर रह सकता है।
10. JG Chemicals IPO: लिस्टिंग की तारीख
जेजी केमिकल्स IPO मार्च 13, 2024 को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने की संभावना है.