JSW Cement IPO: अंतिम दिन पूरी तरह हुआ सब्सक्राइब, कितना है GMP और क्या आपको निवेश करना चाहिए? जानिए

JSW Cement IPO: यह आईपीओ ₹1,600 करोड़ के नए शेयर जारी करने और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा ₹2,000 करोड़ के ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से कुल ₹3,600 करोड़ जुटाने के लिए लाया गया है। निवेशक कम से कम 102 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए ऊपरी प्राइस बैंड पर लगभग ₹15,000 का निवेश करना होगा

अपडेटेड Aug 11, 2025 पर 3:01 PM
शेयरों का अलॉटमेंट 12 अगस्त को होने की संभावना है और लिस्टिंग 14 अगस्त को BSE और NSE पर होगी

JSW Cement IPO: जेएसडब्ल्यू सीमेंट का ₹3,600 करोड़ का आईपीओ अंतिम दिन, 11 अगस्त को पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया है। इस पब्लिक इश्यू को निवेशकों की तरफ से मिश्रित रिस्पांस मिला है। NSE के डेटा के अनुसार, दोपहर 12.25 बजे तक आईपीओ को 2.32 गुना सब्सक्राइब किया गया। गैर-संस्थागत निवेशक (NIIs) ने अपने आरक्षित हिस्से को 1.64 गुना सब्सक्राइब किया। रिटेल निवेशक के हिस्से को 1.10 गुना सब्सक्राइब किया गया। वहीं योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) के हिस्से को 1.11 गुना बुक किया।

JSW Cement IPO की पूरी जानकारी

यह आईपीओ ₹1,600 करोड़ के नए शेयर जारी करने और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा ₹2,000 करोड़ के ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से कुल ₹3,600 करोड़ जुटाने के लिए लाया गया है।


प्राइस बैंड: ₹139 से ₹147 प्रति शेयर।

सब्सक्रिप्शन की डेट्स: 7 अगस्त से 11 अगस्त तक।

न्यूनतम निवेश: निवेशक कम से कम 102 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए ऊपरी प्राइस बैंड पर लगभग ₹15,000 का निवेश करना होगा।

लिस्टिंग: शेयरों का अलॉटमेंट 12 अगस्त को होने की संभावना है और लिस्टिंग 14 अगस्त को BSE और NSE पर होगी।

कंपनी इस राशि का उपयोग राजस्थान के नागौर में एक नया सीमेंट प्लांट लगाने और अपने कुछ मौजूदा कर्जों को चुकाने के लिए करेगी।

क्या आपको इस IPO में करना चाहिए निवेश?

एक्सपर्ट्स की राय इस आईपीओ को लेकर बंटी हुई है। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि जेएसडब्ल्यू सीमेंट उन निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जिनका नजरिया लॉन्ग-टर्म का है और जो ज्यादा जोखिम ले सकते हैं। कंपनी भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का लाभ उठा सकती है। वहीं, कुछ ब्रोकरेज फर्म्स ने 'न्यूट्रल' रेटिंग दी है। उनका कहना है कि आईपीओ का मूल्यांकन काफी ऊंचा है, और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का घाटे में जाना एक चिंता का विषय है।

ग्रे मार्केट प्रीमियम में आई गिरावट

आईपीओ की लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर ₹152 से ₹153 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे है, जो आईपीओ के प्राइस बैंड के ऊपरी छोर से करीब 3-4% अधिक है। यह प्रीमियम आईपीओ खुलने के दूसरे दिन के GMP 6% से अधिक था जो फिलहाल काफी कम है जो कमजोर लिस्टिंग का संकेत दे रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।