Get App

Knack Packaging IPO: ₹440 करोड़ का इश्यू 1 जुलाई से, ₹161-₹170 है प्राइस बैंड

Knack Packaging IPO: कंपनी अपने पब्लिक इश्यू में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल नई मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। कंपनी इंटीग्रेटेड पैकेजिंग सॉल्यूशन देती है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 26, 2026 पर 1:14 PM
Knack Packaging IPO: ₹440 करोड़ का इश्यू 1 जुलाई से, ₹161-₹170 है प्राइस बैंड
Knack Packaging की लिस्टिंग NSE और BSE पर 8 जुलाई को होने की उम्मीद है।

मेनबोर्ड सेगमेंट में नैक पैकेजिंग का IPO 1 जुलाई को खुलने वाला है। कंपनी 439.50 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इस इश्यू में 380 करोड़ रुपये के 2.24 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। साथ ही मौजूदा शेयरहोल्डर्स की ओर से 59.50 करोड़ रुपये के 35 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा। IPO के लिए प्राइस बैंड 161-170 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 88 शेयर है। एंकर निवेशक 30 जून को बोली लगा सकेंगे। 3 जुलाई को IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 6 जुलाई को फाइनल होगा। इसके बाद नैक पैकेजिंग की लिस्टिंग NSE और BSE पर 8 जुलाई को होने की उम्मीद है।

कंपनी इंटीग्रेटेड पैकेजिंग सॉल्यूशन देती है। यह कंपनी प्रिंटेड और लैमिनेटेड वुवन पॉलीप्रोपाइलीन (PLWPP) बैग बनाती है। इनमें पिंच बॉटम, गसेट, ब्लॉक बॉटम और रिटेल शॉपिंग बैग शामिल हैं। इन मजबूत बैग्स का इस्तेमाल कई इंडस्ट्रीज में होता है, जैसे कि फूड, पेट फूड, एग्रीकल्चर, फर्टिलाइजर, बिल्डिंग मैटीरियल, डिटर्जेंट, सीमेंट, केमिकल, मिनरल आदि।

नैक पैकेजिंग के प्रमोटर अल्पेश तुलसीभाई पटेल, प्रवीणकुमार अंबालाल पटेल, और रश्मिनभाई तुलसीभाई पटेल हैं। IPO के लिए सिस्टेमैटिक्स कॉर्पोरेट सर्विसेज लिमिटेड, IDBI कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज और पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स बुक रनिंग लीड मैनेजर है। रजिस्ट्रार MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है।

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें