Aastha Spintex IPO 29 जून से, ₹170 करोड़ जुटाने की तैयारी; चेक करें प्राइस बैंड, लिस्टिंग डेट

Aastha Spintex IPO: आस्था स्पिनटेक्स लिमिटेड कार्डेड, कॉम्बेड और कॉम्पैक्ट कॉम्बेड कॉटन यार्न और कॉटन बेल्स बनाती और बेचती है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद अलॉटमेंट 2 जुलाई को फाइनल होगा। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 2.94 प्रतिशत प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं

अपडेटेड Jun 26, 2026 पर 4:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Aastha Spintex की लिस्टिंग NSE और BSE पर 6 जुलाई को होने की उम्मीद है।

मेनबोर्ड सेगमेंट में आस्था स्पिनटेक्स लिमिटेड अपना IPO ला रही है। कंपनी का इरादा 170 करोड़ रुपये जुटाने का है। पब्लिक इश्यू 29 जून को खुलेगा और 1 जुलाई को बंद होगा। IPO में 1.25 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 125-136 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 110 शेयर है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद अलॉटमेंट 2 जुलाई को फाइनल होगा। कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE पर 6 जुलाई को होने की उम्मीद है।

आस्था स्पिनटेक्स के प्रमोटर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर पटेल डी. जशवंतभाई का कहना है, “प्रस्तावित IPO फाल्कन यार्न्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण और हमारी मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को मजबूत करने के माध्यम से हमारी वृद्धि की रणनीति को और गति देगा।”

आस्था स्पिनटेक्स लिमिटेड कार्डेड, कॉम्बेड और कॉम्पैक्ट कॉम्बेड कॉटन यार्न और कॉटन बेल्स बनाती और बेचती है। कंपनी के कॉटन बेल्स का इस्तेमाल कॉटन यार्न के खुद के उत्पादन और दूसरी स्पिनिंग यूनिट्स को सप्लाई करने, दोनों के लिए किया जाता है। इनसे बने कॉटन यार्न का इस्तेमाल निटिंग और वीविंग, दोनों कामों में होता है। ये कई तरह के प्रोडक्ट्स और सेगमेंट्स में काम आते हैं, जैसे डेनिम, टेरी टॉवल, शर्टिंग, शीटिंग, स्वेटर, मोजे, बॉटम वियर, होम टेक्सटाइल और इंडस्ट्रियल फैब्रिक।


Aastha Spintex IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

कंपनी अपने पब्लिक इश्यू से होने वाली कमाई का इस्तेमाल फाल्कन यार्न्स प्राइवेट लिमिटेड की खरीद के अमाउंट का कुछ हिस्सा चुकाने के लिए, फाल्कन यार्न्स की वर्किंग कैपिटल जरूरतों की फंडिंग के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

तीन कंपनियों के IPO को Sebi की मंजूरी मिली, Torrent Gas ने चुना कॉन्फिडेंशियल फाइलिंग का रास्ता

IPO में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 20 प्रतिशत, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 40 प्रतिशत और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 40 प्रतिशत रिजर्व है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 2.94 प्रतिशत प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

कंपनी की वित्तीय सेहत

अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान कंपनी की कुल इनकम 314 करोड़ रुपये रही। शुद्ध मुनाफा 17.56 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025 के दौरान इनकम 352.17 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 22.92 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।