Kronox Lab Sciences IPO: हाई प्योरिटी स्पेशिएलिटी फाइन केमिकल्स बनाने वाली क्रोनॉक्स लैब साइंसेज का IPO 3 जून को खुल रहा है। इससे पहले कंपनी ने 6 एंकर निवेशकों से 39.05 करोड़ रुपये जुटाए हैं। शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा गया है कि क्रोनॉक्स लैब साइंसेज ने एंकर निवेशकों को 136 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के इश्यू प्राइस पर 28,71,000 इक्विटी शेयरों का एलोकेशन फाइनल किया है। Negen Undiscovered Value Fund एंकर बुक का सबसे बड़ा इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर रहा। इसने करीब 7.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसके बाद दूसरे स्थान पर Chanakya Opportunities Fund I और Minerva Emerging Opportunities Fund रहे, जिन्होंने 7.48-7.48 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
