Krystal Integrated Services IPO : क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज (Krystal Integrated Services) अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। पिछले हफ्ते सेबी की वेबसाइट पर अपलोड किए गए ड्राफ्ट पेपर के अनुसार इस आईपीओ के तहत 175 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रमोटर क्रिस्टल फैमिली होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 17.5 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी।
कहां होगा फंड का इस्तेमाल
कंपनी में क्रिस्टल फैमिली होल्डिंग्स की 100 फीसदी हिस्सेदारी है। फ्रेश इश्यू से प्राप्त फंड का इस्तेमाल कर्ज के भुगतान के लिए और वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, नई मशीनरी की खरीद के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी फंड खर्च होगा। इंगा वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर है। कंपनी के इक्विटी शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।
क्रिस्टल एक लीडिंग इंटीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज कंपनी है। यह हेल्थ केयर, एजुकेशन, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एयरपोर्ट्स, रेलवे और मेट्रो इन्फ्रॉस्ट्रक्चर और रिटेल सेक्टर्स पर फोकस करती है। इसके अलावा, यह कस्टमर्स को स्टाफिंग सॉल्यूशन और पेरोल मैनेजमेंट के साथ ही प्राइवेट सिक्योरिटी और सुरक्षा सेवाएँ और कैटेरिंग सर्विसेज भी प्रदान करती है।