केएसएच इंटरनेशनल का आईपीओ 16 दिसंबर को खुल गया है। यह कंपनी मैगनेट-वाइंडिंग वायर्स बनाने वाली देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। यह इस सेगमेंट की सबसे बड़ी एक्सपोर्टर भी है। यह आईपीओ 710 करोड़ रुपये का है। इसमें कंपनी 420 करोड़ रुपये के नए शेयर इश्यू करेगी। 290 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) होगा। कंपनी ने प्रति शेयर 365-384 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है।
