Lamosaic India IPO Subscription status: लैमोसेक इंडिया लिमिटेड का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के पहले दिन 0.21 गुना सब्सक्राइब हो गया है। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू पर बेस्ड है और इसमें OFS कंपोनेंट नहीं है। इसका मतलब है कि कंपनी आईपीओ से होने वाली पूरी आय को अपने लिए इस्तेमाल कर सकती है। निवेशकों के पास इसमें 26 नवंबर तक निवेश का मौका रहेगा। इस NSE SME आईपीओ के लिए 200 रुपये का फिक्स्ड ऑफर प्राइस तय किया गया है।
