Jio Platforms की लिस्टिंग उम्मीद के मुताबिक शानदार रही है। लिस्टिंग के तुरंत बाद कंपनी वैल्यू के लिहाज से नंबर टू कंपनी बनती हुई दिखी है। वहीं, टेलीकॉम सेक्टर की बात करें तो यह इस सेक्टर की नंबर वन बन गई है। ऐसे में स्टॉक के आगे के आउटलुक पर बात करते हुए कंप्लीट सर्किल के गुरमीत चड्ढा ने कहा कि स्टॉक की लिस्टिंग ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से हुई है। यह मार्केट की माइलस्टोन लिस्टिंग है। इस समय बाजार का सेंटीमेंट काफी कमजोर है ऐसे में एक मजबूत लिस्टिंग की जरूरत भी थी। इससे बाजार को भी सपोर्ट मिला है। अगर यह लिस्टिंग कमजोर होती तो बाजार का सेंटीमेंट और खराब होता।
