Performance after Listing: पिछले महीने तीन कंपनियों के शेयर हुए लिस्ट, सिर्फ दो में ही निवेशक हैं फायदे में

Performance after Listing: पिछले महीने सितंबर में घरेलू मार्केट में तीन कंपनियों के शेयर लिस्ट हुए जिसमें से सिर्फ दो कंपनियों के आईपीओ में पैसे लगाने वाले निवेशक अभी मुनाफे में हैं

अपडेटेड Oct 25, 2022 पर 7:40 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले महीने सितंबर में घरेलू मार्केट में तीन कंपनियों के शेयर लिस्ट हुए- हर्षा इंजीनियर्स (Harsha Engineers), ड्रीमफोक्स सर्विसेज (Dreamfolks Services) और तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank)।

Performance after Listing: पिछले महीने सितंबर में घरेलू मार्केट में तीन कंपनियों के शेयर लिस्ट हुए- हर्षा इंजीनियर्स (Harsha Engineers), ड्रीमफोक्स सर्विसेज (Dreamfolks Services) और तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank)। ये सभी इश्यू ओवरसब्सक्राइब हुए लेकिन इसमें से तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक को छोड़ बाकी दोनों आईपीओ के लिए निवेशकों ने अधिक शानदार रूझान दिखाया।

अब अगर इनके मौजूदा प्रदर्शन की बात करें तो तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक को छोड़ बाकी दोनों कंपनियों के आईपीओ में पैसे लगाने वाले निवेशक अभी मुनाफे में हैं।

Harsha Engineers


प्रेसिशन बेयरिंग केज बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हर्षा इंजीनियर्स के 755 करोड़ रुपये के आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला। 74.70 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ इस साल 2022 का सबसे अधिक सब्सक्राइब होने वाला इश्यू बन गया। इसके शेयर 330 रुपये के भाव पर जारी हुए और लिस्टिंग के दिन यह 485.90 रुपये के भाव पर बंद हुए। इसका मौजूदा भाव 423.10 रुपये जो इश्यू प्राइस से करीब 28 फीसदी प्रीमियम पर है। यह इश्यू 14 सितंबर से 16 सितंबर के बीच खुला था।

Dreamfolks Services

देश की सबसे बड़ी एयरपोर्ट सर्विस एग्रिगेटर प्लेटफॉर्म ड्रीमफोक्स सर्विसेज का 562 करोड़ रुपये का आईपीओ 56.68 गुना सब्सक्राइब हुआ था। यह आईपीओ 24 अगस्त-26 अगस्त 2022 के बीच खुला था। शेयर 326 रुपये के भाव पर जारी हुए थे और 6 सितंबर को लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग के दिन इसके शेयर बीएसई पर 462.65 रुपये के भाव पर बंद हुए और इसका मौजूदा भाव 402.55 रुपये है जो इश्यू प्राइस से 23 फीसदी अपसाइड है।

Foxconn ग्रुप की कंपनी Bharat FIH ने टाला IPO लाने का प्लान, 5,000 करोड़ रुपये जुटाने का बनाया था प्लान

Tamilnad Mercantile Bank

निजी सेक्टर में देश के सबसे पुराने बैंकों में शुमार तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का 808 करोड़ रुपये का आईपीओ 5 सितंबर-7 सितंबर 2022 के बीच खुला था। यह इश्यू 2.86 गुना सब्सक्राइब हुआ था और इसके शेयर 525 रुपये के भाव पर जारी हुए थे। लिस्टिंग के दिन यह 508.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ था और अभी यह 483.20 रुपये के भाव पर हैं यानी कि 8 फीसदी डिस्काउंट पर।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।