Get App

Laxmi Organic IPO: जानिए शेयरों का अलॉटमेंट, ग्रे मार्केट प्रीमियम, कैसे चेक करें स्टेटस

लक्ष्मी ऑर्गेनिक का IPO 107 गुना भरा था। यह इश्यू 15 से 17 मार्च के बीच खुला था

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 23, 2021 पर 8:12 PM
Laxmi Organic IPO: जानिए शेयरों का अलॉटमेंट, ग्रे मार्केट प्रीमियम, कैसे चेक करें स्टेटस

Laxmi Organic IPO: सभी की नजर लक्ष्मी ऑगेनिक (Laxmi Organic) के शेयर एलोकेशन के पर लगी हुई है। लक्ष्मी ऑर्गेनिक का IPO को लेकर निवेशकों में भारी जोश देखने को मिला था। इस IPO के लिए लिंक इनटाइम इंडिया (Link Intime India) रजिस्ट्रार (registrar) है। जो IPO इश्यू से संबंधित शेयर एलोकेशन और रिफंड का काम देख रही है। लक्ष्मी ऑर्गेनिक के शेयरों का आवंटन 22 मार्च को पूरा होने की संभावना है। इसके बाद 25 मार्च को इसकी लिस्टिंग हो सकती है। 

शेयर एलोकेशन में आपको शेयर मिला है या नही, इसको चेक करने के लिए इनटाइम इंडिया के वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

जानिए कैसे करें चेक

अगर आपने भी Laxmi Organic के IPO को सब्सक्राइब किया था, तो जान लीजिए कि आप ये स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं।

सबसे पहले रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://linkintime.co.in/MIPO/Ipoallotment.html पर विजिट करना है।

साइट पर पहुंचने के बाद IPO (लक्ष्मी ऑर्गेनिक) को सेलेक्ट करें।

अगर आप एप्लिकेशन नंबर सिलेक्ट करते हैं, तो NON-ASBA या ASBA को सिलेक्ट करें और एप्लिकेशन नंबर फिल करें, DPID​​/ क्लाइंट ID केस में NSDL/CDSL को सिलेक्ट करें और DPID ​​और क्लाइंट ID दर्ज करें, PAN के मामले में PAN नंबर दर्ज करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें