स्पेशियलयिटी केमिकल्स कंपनी लक्ष्मी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज (Laxmi Organics) का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल गया है और आप इसे 17 मार्च तक सब्सक्राइब कर सकेंगे। Laxmi Organics यह IPO 600 करोड़ रुपये जुटाने के लिए ला रही है। इस IPO के लिए कंपनी ने अपने शेयर का इश्यू प्राइस 129-130 रुपये तय किया है। इसका लॉट साइज 115 शेयर का है।

आईपीओ से पहले कंपनी ने एंकर इंवेस्टर्स से 180 करोड़ रुपये जुटाये हैं। BSE के आंकड़ों के मुताबिक, Laxmi Organic ने 130 रुपये के भाव से 15 एंकर इंवेस्टर्स को 1.30 करोड़ इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं। देश के लगऊग सभी ब्रोकर्ज फर्म ने निवेशकों को इसे सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। उनका मानना है कि कंपनी कि लिस्टिंग स्टॉक एक्सचेंज में 30 से 50% प्रीमियम पर होने की उम्मीद है। 

ये है ग्रे मार्केट प्रीमियम

IPO वॉच के मुताबिक, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर अभी अपने इश्यू प्राइस से 97 रुपये प्रीमियम पर 227 रुपये प्रति शेयर के भाव से ट्रेड कर रहे हैं, जो दिखाता है कि इंवेस्टर्स में इसके स्टॉक्स की भारी डिमांड है। ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाली कंपनी अनलिस्टेड एरिना के फाउंडर अभय दोषी के मुताबिक, कंपनी के स्टॉक्स ग्रे मार्केट में आज 90 से 100 रुपये प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। यानी ग्रे मार्केट में Laxmi Organic के स्टॉक्स अभी 73% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।

300 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करेगी

लक्ष्मी ऑर्गेनिक इस IPO के लिए 300 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करेगी और 300 करोड़ रुपये शेयर कंपनी की प्रमोटर येलो स्टोन ट्रस्ट (Yellow Stone Trust) जारी करेगी। आपको बता दें कि केमिकल कंपनी लक्ष्मी ऑर्गेनिक्स की शुरुआत 1992 में हुई थी। कंपनी एसिटालडिहाइड (acetaldehyde) और एसिटिक एसिड (acetic acid) मैन्युफैक्चर करती है और यह भारत में acetaldehyde का उत्पादन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है।

यहां होगा फंड का इस्तेमाल

कंपनी इस IPO के जरिये जुटाये गए फंड का इस्तेमाल फ्लोरोस्पेशियल्टी रसायन (fluorospecialty chemicals) का उत्पादन करने के लिए एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने में करेगी और साथ ही प्लांट के विस्तार के लिए मशीनरी खरीदने के साथ पूंजी की जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी। 

इस दिन होगी लिस्टिंग

लक्ष्मी ऑर्गेनिक के इस IPO में शेयर अलॉटमेंट 22 मार्च को होने की संभावना है। कंपनी इसे स्टॉक एक्सचेंज पर 25 मार्च को लिस्ट करा सकती है। इस IPO में 35% शेयर रिटले इंवेस्टर्स के लिए आरक्षित है। वहीं, 50% शेयर QIPs और 15% शेयर नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स के लिए आरक्षित है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।