Get App

LIC IPO से पहले डीमैट अकाउंट ओपन करने की चाहत बढ़ी, ब्रोकरेज कंपनियां ऐसे उठा रहीं फायदा

इस साल जनवरी से मार्च के दौरान 90 लाख से ज्यादा डीमैट अकाउंट ओपन हुए हैं। ये आंकड़े एनएसडीएल और सीडीएसएल के हैं। इस साल 31 मार्च तक कुल डीमैट अकाउंट की संख्या बढ़कर 8.97 करोड़ पहुंच गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 03, 2022 पर 4:13 PM
LIC IPO से पहले डीमैट अकाउंट ओपन करने की चाहत बढ़ी, ब्रोकरेज कंपनियां ऐसे उठा रहीं फायदा
ब्रोकरेज फर्मों का कहना है कि पहले कभी डीमैट अकाउंट ओपन करने में इतनी दिलचस्पी नहीं दिखी है।

LIC के आईपीओ में उसके पॉलिसीहोल्डर्स की दिलचस्पी का फायदा उठाने का कोई मौका ब्रोकरेज फर्में चूकना नहीं चाहती हैं। यह इश्यू 4 मई को खुल रहा है। एलआईसी ने 902-949 रुपये का प्राइस बैंड (Price Band of LIC IPO) फिक्स किया है। एक लॉट 15 शेयरों का है। प्रति शेयर 60 रुपये के डिस्काउंट से ज्यादातर पॉलिसीहोल्डर्स इनवेस्टमेंट के इस मौके को मिस नहीं करना चाहते हैं।

ब्रोकरेज फर्मों का कहना है कि कई ऐसे लोग पहली बार आईपीओ में निवेश करने जा रहे हैं, जिन्होंने पहले कभी स्टॉक मार्केट में इनवेस्ट नहीं किया है। इस वजह से वे डीमैट अकाउंट खोल रहे हैं। फिनटेक कंपनी स्पाइस मनी ने गांवों में लोगों को एलआईसी के आईपीओ में निवेश की सुविधा देने के लिए ब्रोकरेज फर्म रेलिगेयर ब्रोकिंग से समझौता किया है।

यह भी पढ़ें : Solara Active Pharma के शेयर में 20% की गिरावट, सीईओ राजेंद्र राव के इस्तीफे से लगा झटका

सब समाचार

+ और भी पढ़ें