LIC IPO: इसी महीने जमा हो सकता है ड्राफ्ट पेपर; जानिए आईपीओ की वैल्यूएशन, तारीख से जुड़ी बाकी अहम जानकारी

LIC जनवरी के तीसरे हफ्ते में अपने IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर जमा कर सकती है

अपडेटेड Jan 05, 2022 पर 2:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, LIC के IPO की वैल्यूएशन उतनी नहीं होगी, जितना अनुमान लगाया जा रहा है

LIC IPO: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के अधिकारियों ने हाल ही में ग्लोबल निवेशकों के साथ एक बातचीत में यह संकेत दिया कि LIC जनवरी के तीसरे हफ्ते में अपने IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर जमा कर सकती है।

इससे पहले केंद्र सरकार भी कई मौकों पर यह कह चुकी है कि LIC के आईपीओ को इस वित्त वर्ष के अंत तक ला दिया जाएगा और इस पर लगातार काम जारी है। केंद्र सरकार ने इन दावों को भी खारिज किया कि आईपीओ को इस तय समय के बाद भी कभी लाया जा सकता है। आइए जानते हैं LIC के IPO को लेकर अभी तक क्या-क्या जानकारी सामने आ चुकी है-

1. तीसरे हफ्ते में जमा हो सकता है ड्राफ्ट पेपर

LIC अपने प्रस्तावित आईपीओ के लिए SEBI में जनवरी महीने के तीसरे हफ्ते तक ड्राफ्ट पेपर ( अर्जी) दाखिल कर सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक LIC के अधिकारियों ने ग्लोबल निवेशकों के साथ हुए बातचीत में इस बात के संकेत दिए हैं। वित्त मंत्रालय के अधिकारी पिछले कई महीने से यह कहते रहें है कि IPO की लिस्टिंग वित्त वर्ष 2022 के पहले संपन्न हो जाएगी।


Angel One के 14 पसंदीदा स्टॉक्स जिनमें 2022 में मिल सकता है 81% तक रिटर्न

LIC के अधिकारियों ने निवेशकों से हुई अपनी बातचीत में यह भी कहा है कि कंपनी पेंशन, एन्यूइटी, हेल्थ इंश्योरेंस और ULIPS जैसे प्रोडक्ट पर अपना फोकस बड़ा रही है। अधिकारियों ने यह भी बताया है कि आगे कंपनी की फोकस bancassurance (बैंकाश्योरेंस) जैसे प्रोडक्ट पर रहेगा। साथ ही कंपनी अधिक युवा कर्मचारियों को हायर करने पर जोर देगी, जिससे उसकी डेमोग्राफिक में बदलाव आ सके।

2. उम्मीद से कम रह सकता है वैल्यूएशन

एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, LIC के IPO की वैल्यूएशन उतनी नहीं होगी, जितना अनुमान लगाया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार LIC का वैल्यूएशन अनुमान से कहीं कम कीमत पर कर सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि LIC का वैल्यूएशन लाखों करोड़ रुपये का होगा लेकिन यह सिंगल डिजिट में होगा। यानी इसका वैल्यूएशन 10 लाख करोड़ रुपये से कम होगा।

3. पॉलिसीधारकों के लिए 10% हिस्सा रिजर्व

एलआईसी के आईपीओ में कम से कम 10 प्रतिशत हिस्सा पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित रहेगा। LIC ने कहा है कि एलआईसी के किसी भी आईपीओ में हिस्सा लेने के लिए पॉलिसीधारक चेक कर लें कि रिकॉर्ड में दिये पैन की जानकारी सही है या नहीं। वह पैन की जानकारी को अपडेट कर लें। अगर किसी पॉलिसीधारक के पास वर्तमान में वैलिड डीमैट अकाउंट नहीं है, तो उसे अपने खर्च पर खोलने का प्लान कर लेना चाहिए। कॉरपोरेशन ने साफ कहा कि डीमैट अकाउंट खोलने और पैन अपडेट करने में जो भी खर्च आएगा वह पॉलिसीहोल्डर उठाएगा।

4. 10 मर्चेंट बैंकर की हुई नियुक्ति

LIC के IPO के लिए Cyril Amarchand Mangaldas को लीगल एडवाइजर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सरकार ने पिछले महीने इस IPO के लिए 10 मर्चेंट बैंकर की नियुक्ति की थी। इनमें Goldman Sachs (India) Securities Pvt Ltd, Citigroup Global Markets India Pvt Ltd और Nomura Financial Advisory and Securities (India) Pvt Ltd के नाम शामिल हैं। ये देश के सबसे बड़े IPO का प्रबंधन करेंगे। इसके अलावा कुछ और बैंकों को भी इस IPO के प्रबंधन के लिए नियुक्त किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।