LIC IPO: सब्सक्रिप्शन के पहले दिन LIC के इश्यू का GMP बढ़ा, जानिए आज कितना है ग्रे मार्केट प्रीमियम

LIC IPO: पॉलिसीहोल्डर्स को इश्यू प्राइस पर 60 रुपए, रिटेल इनवेस्टर्स और कर्मचारियों को 45 रुपए की छूट मिल रही है

अपडेटेड May 04, 2022 पर 11:47 AM
LIC का इश्यू प्राइस 902-949 रुपए है और यह आज 85 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है

LIC IPO: जीवन बीमा निगम ( Life Insurance Corporation of India) का 21,000 करोड़ रुपए का इश्यू आज 4 मई को खुला है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन LIC के इश्यू का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 9% चल रहा है। पिछले हफ्ते LIC का GMP इश्यू प्राइस से 5% ऊपर था जो आज बढ़कर 9% पहुंच गया है।

IPO Wathc और IPO Wala के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार 4 मई को ग्रे मार्केट में LIC के अनलिस्टेड शेयर 85 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। ग्रे मार्केट प्रीमियम पिछले हफ्ते 45 रुपए था। अभी तक GMP से जो संकेत मिल रहा है उसके मुताबिक, इसके शेयरों की लिस्टिंग 10% प्रीमियम पर हो सकती है।

LIC का इश्यू प्राइस 902-949 रुपए है। और इसका प्रीमियम आज 85 रुपए है। यानी आज ग्रे मार्केट में LIC के अनिलस्टेड शेयरों की ट्रेडिंग 949+85 (1034) रुपए पर हो रही है।


इस इश्यू में निवेशकों की दिलचस्पी अच्छी रह सकती है। इसमें पॉलिसीहोल्डर्स को इश्यू प्राइस पर 60 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं रिटेल इनवेस्टर्स और कर्मचारियों को इश्यू प्राइस पर 45 रुपए की छूट मिल रही है।

पहले दिन अब तक कैसा रहा सब्सक्रिप्शन 

देश के सबसे बड़े इश्यू को निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। पहले दिन सुबह 11.30 बजे तक कंपनी का इश्यू 12% सब्सक्राइब हो गया। एंप्लॉयीज का पोर्शन 27% भरा है जबकि पॉलिसीहोल्डर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 24% बुक हुआ है। रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा भी 18% भर चुका है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।