LIC IPO : शेयर एलॉकेशन की गारंटी चाहते हैं? बोली लगाने में इन तरीकों का करें इस्तेमाल

आपको कम से कम एक लॉट यानी 15 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। आप चाहें तो ज्यादा शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। इसके लिए आपको 15 शेयरों के मल्टीपल में बोली लगानी होगी। आप एक कैटेगरी में अधिकतम 2 लाख रुपये मूल्य के शेयरों के लिए अप्लाई कर सकते हैं

अपडेटेड May 05, 2022 पर 10:39 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आपको यह ध्यान रखना होगा कि आप एक कैटेगरी में एक से ज्यादा ट्रेडिंग अकाउंट से इस आईपीओ में अप्लाई नहीं कर सकते। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके अप्लिकेशंस कैंसिल हो जाएंगे।

LIC IPO का आज (गुरुवार) दूसरा दिन है। पहले दिन इस इश्यू को 67 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला। एंप्लॉयीज और पॉलिसीहोल्डर्स का कोटा पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। अगर आपने पहले दिन इस इश्यू में बोली नहीं लगाई तो आप आज लगा सकते हैं। यह आईपीओ रिटेल इनवेस्टर्स के लिए शनिवार को भी खुला रहेगा।

आपको कम से कम एक लॉट यानी 15 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। आप चाहें तो ज्यादा शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। इसके लिए आपको 15 शेयरों के मल्टीपल में बोली लगानी होगी। आप एक कैटेगरी में अधिकतम 2 लाख रुपये मूल्य के शेयरों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस तरह एक रिटेल इनवेस्टर मैक्सिम 14 लॉट के लिए बोली लगा सकता है।

यह भी पढ़ें : LIC के बाद मई में आएंगे आधा दर्जन IPO, 28,960 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने का अनुमान


अगर आप रिटेल कैटेगरी में बोली लगाना चाहते हैं तो आपके लिए एक शेयर की कीमत 904 रुपये (949-45) होगी। इस तरह कुल 15 शेयर के लिए आपको कम से कम 13,560 रुपये की बोली लगानी होगी। अगर आप पॉलिसीहोल्डर कोटा में बोली लगाना चाहते हैं तो आपके लिए एक शेयर की कीमत 889 रुपये होगी। इस तरह आपको कुल 13,335 रुपये की बोली लगानी होगी।

अगर कोई व्यक्ति रिटेल इनवेस्टर होने के साथ पॉलिसीहोल्डर और एलआईसी का एंप्लॉयी है तो वह तीनों कैटेगरी में बोली लगा सकता है। इस तरह वह कुल 6 लाख रुपये मूल्य तक के शेयरों के लिए अप्लाई कर सकता है। आपको यह ध्यान रखना होगा कि आपका अप्लिकेशन किसी एक ही कैटेगरी मे एक्सेप्ट किया जाएगा।

अगर आप 2 लाख रुपये से ज्यादा मूल्य के शेयरों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनेवस्टर (NII) कैटेगरी में इनवेस्ट करना होगा। लेकिन, ऐसा करने में दिक्कत यह है कि आप रिटेल, पॉलिसीहोल्डर या एंप्लॉयीज कोटे के तहत अप्लाई नहीं कर सकेंगे। एनआईआई कैटेगरी में बोली लगाने के लिए आपको कम से कम 2 लाख रुपये मूल्य के शेयरों के लिए बोली लगानी होगी।

आपको यह ध्यान रखना होगा कि आप एक कैटेगरी में एक से ज्यादा ट्रेडिंग अकाउंट से इस आईपीओ में अप्लाई नहीं कर सकते। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके अप्लिकेशंस कैंसिल हो जाएंगे। आईआईएफएल में प्रोडक्ट और डिस्ट्रिब्यूशन के हेड सुवजीत रे ने कहा, "एक ही कैटेगरी में आप अलग-अलग अकाउंट से अप्लाई नहीं कर सकते।" हां, आप अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग ट्रेडिंग अकाउंट से अप्लाई कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।