LIC IPO: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी का इश्यू चौथे दिन तक 1.66 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के 16.82 करोड़ शेयरों के बदले 26.83 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई गई है। चौथे दिन रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन पूरी तरह भर गया। 7 मई तक रिटेल पोर्शन 1.46 गुना सब्सक्राइब हो गया। वहीं कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्से में 3.54 गुना बुकिंग हुई है। जबकि पॉलिसीहोल्डर्स का पोर्शन 4.67 गुना भर गया है। जबकि क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 67% बुक हुआ है। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 108% सब्सक्राइब हुआ है।
