LIC IPO: देश का सबसे बड़ा इश्यू आज यानी 9 मई को बंद होने वाला है। कंपनी का इश्यू 4 मई को खुला था। अभी तक कंपनी का इश्यू 1.79 गुना सब्सक्राइब हुआ है। जबकि रिटेल पोर्शन 1.59 गुना भरा है। वहीं पॉलिसीहोल्डर्स के सेगमेंट में यह इश्यू 5.04 गुना सब्सक्राइब हुआ है। जबकि कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा 3.79 गुना भरा है।
