Get App

लाइव ब्लॉग

LIC IPO Press Conference: छोटे साइज के बावजूद LIC देश का सबसे बड़ा IPO

LIC IPO Press Conference Live Updates: LIC की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है, जानिए इससे जुड़ी तमाम खास बातें

MoneyControl News APRIL 27, 2022 / 4:05 PM IST

LIC IPO Press Conference Live Updates: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी के इश्यू के बारे में पूरी जानकारी देने के लिए आज प्रेस कॉनफ्रेंस हो रही है। एक दिन पहले सरकारी सूत्रों ने कंपनी के इश्यू प्राइस के बारे में जानकारी दी थी। LIC का इश्यू प्राइस 902-949 रुपए तय किया गया है। IC IPO: लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब खत्म हो गया है। अब यह पता चल गया है कि देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी का IPO 4 मई को खुलने व

LIC IPO: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी का इश्यू 4 मई को लॉन्च हो रहा है
LIC IPO: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी का इश्यू 4 मई को लॉन्च हो रहा है
APRIL 27, 2022 / 1:07 PM IST

LIC शेयरों के प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 5630 करोड़ रुपए जुटाएगी। ऑफर फॉर सेल में कंपनी 22.13 करोड़ शेयर ऑफर कर रही है। कंपनी ने 5.92 करोड़ शेयर एंकर इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा है। कर्मचारियों के लिए 15.8 लाख शेयर रिजर्व रखा गया है। वहीं पॉलिसीहोल्डर्स के लिए 2.21 करोड़ शेयर अलग रखा गया है। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए 9.83 करोड़ शेयर आरक्षित हैं।

    APRIL 27, 2022 / 12:59 PM IST

    DIPAM के सेक्रेटरी तुहीन कांत पांडे ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस इश्यू में रिटेल इनवेस्टर्स बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। लॉन्ग टर्म के लिए यह निवेशकों की वेल्थ बढ़ाएगी।

      APRIL 27, 2022 / 12:56 PM IST

      LIC की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होते ही बाजार में गिरावट आ गई है। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर गिर गए हैं। वहीं निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं।

        APRIL 27, 2022 / 12:55 PM IST

        LIC के इश्यू का साइज छोटा है। इसके बावजूद यह देश का सबसे बड़ा IPO है। सरकार इस इश्यू में 3.5% हिस्सेदारी बेच रही है। आमतौर पर इश्यू में 5% स्टेक बेचा जाता है। लेकिन सरकार सिर्फ 3.5% हिस्सेदारी बेच रही है।

          APRIL 27, 2022 / 12:51 PM IST

          LIC की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने इसकी लिस्टिंग को लेकर लंबी अवधि का विजन रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस इश्यू के लिए लंबे समय से प्रतिबद्ध थी।

            APRIL 27, 2022 / 12:43 PM IST

            आमतौर पर एंकर बुक किसी इश्यू का सब्सक्रिप्शन खुलने से एक दिन पहले लॉन्च होता है। लेकिन LIC के लिए एंकर बुक दो दिन -2 मई और 3 मई- खुला है। इसी तरह कंपनी का इश्यू भी तीन दिन के लिए नहीं बल्कि 4 दिन के लिए खुला है। कंपनी का इश्यू 4 मई को खुल रहा है और 9 मई को बंद हो रहा है। इसमें दो दिन शनिवार-रविवार है।

              APRIL 27, 2022 / 12:34 PM IST

              LIC का एंकर बुक 2 मई को खुल रहा है। जबकि 4 मई को यह इश्यू बाकी निवेशकों के लिए खुलने वाला है। कंपनी का इश्यू 9 मई को बंद होगा।

                APRIL 27, 2022 / 12:22 PM IST

                LIC कुल एसेट्स के मामले में दुनिया की आठवीं सबसे बड़ा जीवन बीमा कंपनी है। वित्त वर्ष 2021 तक, इसकी कुल संपत्ति करीब 507.33 अरब डॉलर था। फिलहाल, चीन का पिंग एन इंश्योरेंस ( Ping An Insurance) कुल संपत्ति के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। इसके बाद जर्मनी की एलियांज एसई और फ्रांस की एक्सा एसए का स्थान है।

                  APRIL 27, 2022 / 12:21 PM IST

                  इसका प्राइस बैंड 902-949 रुपए तय हुआ है। सरकार इस इश्यू में 3.5% हिस्सेदारी बेचने वाली है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी का इश्यू 4 मई को खुलेगा और 9 मई को बंद हो सकता है।

                    APRIL 27, 2022 / 12:10 PM IST

                    LIC ने आईपीओ का 10 फीसदी हिस्सा पॉलिसीहोल्डर्स और 5 फीसदी हिस्सा कर्मचारियों के लिए आरक्षित रखा है। LIC के इश्यू प्राइस में पॉलिसीहोल्डर्स को 60 रुपए का डिस्काउंट दिया गया है। वहीं रिटेल इनवेस्टर्स और कर्मचारियों को इश्यू प्राइस पर 45 रुपए की छूट दी गई है।

                      APRIL 27, 2022 / 11:25 AM IST

                      सरकार कंपनी में अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी, जबकि पहले 5 फीसदी हिस्सदारी बेचने की योजना थी।सरकार को इस आईपीओ से 21,000 करोड़ रुपये मिलेंगे और यह देश का अब तक का सबसे बड़ा इश्यू होगा।

                        APRIL 27, 2022 / 11:23 AM IST

                        सरकारी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) शेयर बाजार में लिस्ट होते ही देश की 5वीं सबसे बड़ी मार्केट वैल्यू वाली कंपनी बन जाएगी। मनीकंट्रोल की कैलकुलेशन के मुताबिक एलआईसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 6 लाख करोड़ रुपये का होगा और इसके अधिक मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली भारत में सिर्फ 4 कंपनिया हैं।

                          APRIL 27, 2022 / 11:07 AM IST

                          सरकार LIC के IPO में 3.50% हिस्सेदारी बेचने वाली है। इससे पहले 5% स्टेक बेचने का प्लान था लेकिन बाद में इश्यू साइज घटा दिया गया।

                            APRIL 27, 2022 / 11:06 AM IST

                            लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब खत्म हो गया है। अब यह पता चल गया है कि देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी का IPO 4 मई को खुलने वाला है। कंपनी का इश्यू 9 मई को बंद होगा।

                              APRIL 27, 2022 / 11:04 AM IST

                              आज LIC के IPO के लिए दोपहर 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में LIC के IPO से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेंगी।

                                APRIL 27, 2022 / 11:02 AM IST

                                मनीकंट्रोल हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।