Get App

LIC IPO: सरकार LIC के इश्यू से 30,000 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में

LIC IPO: भारत सरकार ने LIC का वैल्यूएशन 6 लाख करोड़ रुपए लगाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 22, 2022 पर 2:44 PM
LIC IPO: सरकार LIC के इश्यू से 30,000 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में
सरकार LIC में 5% हिस्सेदारी बेचने वाली है

LIC IPO: भारत सरकार LIC के इश्यू से 30,000 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। यह देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी है। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक सरकारी सूत्र ने बताया कि सरकार जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) में 5% हिस्सेदारी बेचकर 30,000 करोड़ रुपए (($3.93 billion) जुटाने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार ने LIC का वैल्यूएशन 6 लाख करोड़ रुपए लगाया है।

LIC का IPO पहले मार्च 2022 तक आने वाला था। लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद शेयर बाजार में भारी उथलपुथल रही। नतीजतन सरकार ने मार्च में LIC का IPO लाने का प्लान टाल दिया। अब सरकार अप्रैल 2020 के अंत या मई की शुरुआत में इश्यू ला सकती है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार इस हफ्ते के अंत तक इस बात का खुलासा कर देगी कि LIC का IPO कब तक खुलेगा।

LIC IPO: निवेशकों का इंतजार होगा खत्म, IPO लाने की तारीख पर इसी हफ्ते फैसला लेगी सरकार!

सरकार ने सेबी से LIC के इश्यू लाने की जो मंजूरी ली थी, उसके मुताबिक 12 मई तक का टाइम है। अगर LIC का IPO 12 मई तक नहीं आ पाता है तो फिर सरकार को दोबारा सेबी में आवेदन जमा करना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें