Get App

LIC IPO: शनिवार-रविवार को भी इश्यू में कर सकते हैं निवेश, जानिए अब तक कितना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

LIC का IPO तीसरे दिन तक 1.33 गुना सब्सक्राइब हुए हैं, अभी तक सबसे अधिक बोलियां पॉलिसीहोल्डर्स के कोटे में मिली है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 07, 2022 पर 12:48 PM
LIC IPO: शनिवार-रविवार को भी इश्यू में कर सकते हैं निवेश, जानिए अब तक कितना सब्सक्राइब हुआ इश्यू
LIC के IPO में 9 मई यानी सोमवार तक निवेश कर सकते हैं

LIC IPO: LIC के इश्यू में आज और कल भी निवेश कर सकते हैं। LIC के IPO का सब्सक्रिप्शन बेहतर करने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। इसका मतलब है कि अगर आप व्यस्तता के चलते इस आईपीओ में बोली नहीं लगा पा रहे हैं तो आप संडे को भी बोली लगा सकते हैं। NSE ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी किया है। ससे पहले स्टॉक एक्सचेंजों ने कहा था एलआईसी का इश्यू शनिवार को भी खुला रहेगा।

कितना हुआ सब्सक्रिप्शन?

LIC का IPO तीसरे दिन तक 1.33 गुना सब्सक्राइब हुए हैं। LIC ने अपने IPO के तहत 16.2 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा है, जिसके बदले में उसे अभी तक 21.51 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं।

LIC को अभी तक सबसे अधिक बोलियां पॉलिसीहोल्डर्स के कोटे में मिली हैं। पॉलिसीहोल्डर्स ने अपने लिए आरक्षित शेयरों के लिए 3.89 गुना अधिक बोलियां लगाई हैं। वहीं LIC के कर्मचारियों ने अपने लिए आरक्षित शेयरों के लिए 2.96 गुना अधिक बोलियां लगाई हैं। वही LIC को रिटेल निवेशकों से उनके कोटे में 1.19 अधिक बोलियां मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें