Get App

LIC IPO : इश्यू साइज का 35% रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व, आधा ऑफर QIB के लिए

LIC ने अपने DRHP में कहा, एंकर इनवेस्टर्स के पोर्शन में कम सब्सक्रिप्शन या नॉन अलोकेशन की स्थिति में बाकी इक्विटी शेयर नेट QIB पोर्शन में जोड़ दिए जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2022 पर 10:36 AM
LIC IPO : इश्यू साइज का 35% रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व, आधा ऑफर QIB के लिए
LIC द्वारा मार्च में 31.62 करोड़ इक्विटी शेयरों का IPO लॉन्च किए जाने का अनुमान है

LIC IPO :  लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने अपने IPO का 35 फीसदी रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा है। मार्केट रेगुलेटर सेबी (Sebi) को सौंपे ड्राफ्ट पेपर्स से यह जानकारी सामने आई है। जीवन बीमा कंपनी द्वारा मार्च में 31.62 करोड़ इक्विटी शेयरों का IPO लॉन्च किए जाने का अनुमान है। यह भारत सरकार द्वारा बिक्री के लिए लाया पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है। सरकार की कंपनी में 100 फीसदी हिस्सेदारी है।

महामारी के बाद आए IPO को लेकर जोश में दिखे इनवेस्टर्स

महामारी के बाद से लॉन्च ज्यादातर IPO को लेकर रिटेल इनवेस्टर्स खासे उत्साहित दिख रहे हैं, क्योंकि वे बोली लगाने के मामले में खासे आगे रहे हैं। वास्तव में, वे पिछले डेढ़ साल से ज्यादा समय से प्राइमरी के साथ ही सेकेंडरी मार्केट के लिए समर्थन देने में अग्रणी रहे हैं।

विशेषज्ञों को लगता है कि LIC IPO के लॉन्च से पहले भारत में बड़ी संख्या में डीमैट खाते (demat accounts) खुलने का अनुमान है और यदि ऐसा होता है तो सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) के जरिये भी सरकार की आय खासी बढ़ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें