LIC IPO: शेयरों का अलॉटमेंट हुआ, ऐसे चेक करें आपको शेयर मिला या नहीं, जानिए आज क्या है GMP

LIC IPO Grey Market: LIC का IPO खुलने के बाद से ग्रे मार्केट में इसके प्राइस में काफी उतार-चढ़ाव दिखा है। एक समय शेयर पर 90-95 रुपए प्रीमियम पर थे लेकिन अब इश्यू प्राइस से 25 रुपए नीचे हैं

अपडेटेड May 13, 2022 पर 9:07 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LIC IPO: शेयरों की लिस्टिंग 17 मई को हो सकती है

LIC IPO shares allotment: देश के सबसे बड़े इश्यू का अलॉटमेंट हो गया है। अगर आपने भी LIC के IPO में पैसा लगाया था तो जान लीजिए आपको शेयर मिले हैं या नहीं। अलॉटमेंट चेक करने का दो तरीका है। आप BSE की वेबसाइट और रजिस्ट्रार कंपनी KFin Technologies Limited की साइट पर जाकर भी आप शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

बीएसई से चेक करने के लिए आपको bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर लॉग-इन करना होगा। केफिन पर चेक करने के लिए kprism.kfintech.com/ipostatus/ पर जाना होगा।

BSE की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें स्टेटस


1. सबसे पहले बीएसई के लिंक पर जाएं।

2. LIC IPO सेलेक्ट करें।

3. अपना एलआईसी अप्लिकेशन नंबर एंटर करें।

4. अपना पैन डिटेल्स एंटर करें।

5. 'I am not a robot' पर क्लिक करें।

6. सब्मिट बटन पर क्लिक करें।

इ़सके बाद आपको अलॉटमेंट स्टेटस नजर आने लगेगा।

KFin वेबसाइट पर क्या होगा प्रोसेस?

1. आपको केफिन के लिंक kprism.kfintech.com/ipostatus/ पर क्लिक करना होगा।

2. LIC IPO सेलेक्ट करें।

3. अप्लिकेशन नंबर या DPID/Client ID या PAN एंटर करें।

4. आप अप्लिकेशन नंबर डालें।

5. कैप्चा एंटर कर दें।

6. सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें।

आपका अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

क्या चल रहा है GMP?

ग्रे मार्केट में LIC के अनलिस्टेड शेयरों की ट्रेडिंग 25 रुपए डिस्काउंट पर हो रही है। डिस्काउंड के मायने हैं कि कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से नीचे हैं। इसका इश्यू प्राइस 902-949 रुपए है। इस हिसाब से अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में 924 (949-25) रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।

कब होगी लिस्टिंग?

अगर आपको LIC के शेयर नहीं मिलते हैं तो आपका रिफंड 13 मई को शुरू हो जाएगा। अगर शेयर अलॉट होते हैं तो 16 मई तक डीमैट अकाउंट में नजर आने लगेगा। स्टॉक एक्सचेंज पर LIC के शेयरों की लिस्टिंग 17 मई को होगी।

कितना हुआ था सब्सक्रिप्शन?

कंपनी का इश्यू करीब तीन गुना सब्सक्राइब हुआ है। इस इश्यू में पॉलिसीहोल्डर्स का कोटा सबसे ज्यादा 6.12 गुना सब्सक्राइब हुआ। कुल अप्लिकेशंस में 60 फीसदी पॉलिसीहोल्डर्स के थे। एलआईसी के कर्मचारियों ने भी इस आईपीओ में जमकर बोली लगाई। इस वजह से एंप्लॉयीज कोटा 4.40 गुना सब्सक्राइब हो गया। रिटेल इनवेस्टर्स का पोर्शन 1.99 गुना सब्सक्राइब हुआ। नॉन-इंस्टीट्यूशनल कैटेगरी 2.91 सब्सक्राइब हुई। क्वालिफायड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का कोटा 2.83 गुना सब्सक्राइब हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।