LIC policy PAN link for IPO: इंडिया की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी का आईपीओ मार्च में आ रहा है। उम्मीद है कि एलआईसी अपने पॉलिसी होल्डर्स के लिए आईपीओ का कुछ हिस्सा रिजर्व रखेगी। इससे पॉलिसी होल्डर्स को शेयर एलॉट होने की संभावना बढ़ जाएगी। कंपनी उन्हें प्राइस में डिस्काउंट भी दे सकती है। अगर आप एलआईसी के पॉलिसीधारक हैं और आईपीओ का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको 28 फरवरी से पहले पॉलिसी को पैन से लिंक करना होगा। अगर आपने 28 फरवरी तक लिंक नहीं किया तो आप डिस्काउंट का फायदा नहीं उठा पाएंगे।
