Caliber Mining and Logistics IPO Details: कोयला खनन सर्विस प्रोवाइडर कंपनी कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स का ₹450 करोड़ का IPO आज यानी 17 जुलाई 2026 से रिटेल निवेशकों के लिए खुल गया है। पब्लिक इश्यू के खुलने से ठीक पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों के जरिए ₹135 करोड़ जुटाकर बाजार में अपनी मजबूत धाक जमा ली है।
सुनील सिंघानिया और एंकरेज कैपिटल फंड जैसे बड़े नामों के निवेश वाली इस कंपनी के आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट से लेकर दलाल स्ट्रीट तक काफी चर्चा है। आइए जानते हैं इस आईपीओ का प्राइस बैंड, एंकर बुक सहित पूरी डिटेल्स।
Caliber Mining IPO: महत्वपूर्ण तारीखें और प्राइस बैंड
एंकर बुक में दिग्गज निवेशकों ने लगाया मोटा पैसा
कैलिबर माइनिंग ने एंकर निवेशकों को ₹424 के ऊपरी प्राइस बैंड पर कुल 31.83 लाख शेयर आवंटित किए हैं। इस लिस्ट में भारतीय शेयर बाजार के कई बड़े दिग्गज शामिल हैं:
क्वांट म्यूचुअल फंड सबसे बड़ा एंकर निवेशक बनकर उभरा है, जिसने ₹50 करोड़ का निवेश कर 11.79 लाख शेयर खरीदे हैं।
अशोक इंडिया इक्विटी इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट ने ₹25 करोड़ का दांव लगाया है।
दिग्गज निवेशक प्रशांत जैन के सपोर्ट वाले '3P इंडिया इक्विटी फंड' और 'हेलिओस स्मॉल कैप फंड' ने ₹15-₹15 करोड़ का निवेश किया है। विकास खेमानी के 'कार्नेरियन फंड' ने भी ₹10 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।
मशहूर निवेशक सुनील सिंघानिया और एंकरेज कैपिटल ने आईपीओ से पहले ही कंपनी में 3.19% और 2.16% हिस्सेदारी होने के बावजूद एंकर बुक के जरिए ₹10-₹10 करोड़ का और निवेश किया है।
महाराष्ट्र बेस्ड कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स मुख्य रूप से कोल माइनिंग सर्विसेज के क्षेत्र में काम करती है। 15 मई 2026 तक कंपनी की ऑर्डर बुक ₹9,550.9 करोड़ पर पहुंच चुकी है, जो मार्च 2026 के अंत में ₹5,668.3 करोड़ थी। कंपनी के पास फिलहाल 1,911 से अधिक कमर्शियल वाहनों का बेड़ा है। यह मुख्य रूप से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कोल इंडिया की सहायक कंपनियों जैसे- वेस्टर्न कोलफील्ड्स और नॉर्दर्न कोलफील्ड्स को सेवाएं देती है।
कंपनी आईपीओ से मिलने वाले फंड में से ₹208 करोड़ का इस्तेमाल अपने कर्ज को चुकाने के लिए करेगी। इसके अलावा ₹167 करोड़ नए कमर्शियल व्हीकल, प्लांट और मशीनरी खरीदने पर खर्च किए जाएंगे। बाकी बची रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए होगा।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।