लॉजिस्टिक्स सर्विस कंपनी ग्लॉटिस ने IPO के लिए सेबी को सौंपे दस्तावेज, फ्रेश इश्यू के जरिये 200 करोड़ जुटाएगी कंपनी

लॉजिस्टिक्स सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी ग्लॉटिस फंड जुटाने के लिए IPO लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास पहले ही शुरुआती दस्तावेज सौंप चुकी है। ग्लॉटिस एनर्जी एनर्जी सप्लाई चेन सॉल्यूशंस पर फोकस करती है। इस IPO के तहत 200 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत प्रमोटर्स 1.45 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे

अपडेटेड Sep 24, 2024 पर 10:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंपनी को 42 पर्सेंट से भी ज्यादा रेवेन्यू रिन्यूएबल एनर्जी इंडस्ट्री से मिलता है।

लॉजिस्टिक्स सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी ग्लॉटिस (Glottis) फंड जुटाने के लिए IPO लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास पहले ही शुरुआती दस्तावेज सौंप चुकी है। ग्लॉटिस एनर्जी एनर्जी सप्लाई चेन सॉल्यूशंस पर फोकस करती है। इस IPO के तहत 200 करोड़ रुपये के

फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत प्रमोटर्स 1.45 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे। कंपनी ने 23 सितंबर को IPO के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स दाखिल किया था।

कंपनी के प्रमोटर्स रामकुमार एस. और कुट्टपन मनिकानंदन ऑफर फॉर सेल (OFS) में 72.85 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे। दोनों की कंपनी में 49.49-49.49 पर्सेंट हिस्सेदारी है। कंपनी के भारत में 8 ब्रांच ऑफिस हैं। तमिलनाडु की कंपनी ग्लॉटिस कई इंडस्ट्रीज के ग्राहकों को लॉजिस्टिक्स सर्विस मुहैया कराती है। हालांकि, उसका फोकस एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स पर है। कंपनी को 42 पर्सेंट से भी ज्यादा रेवेन्यू रिन्यूएबल एनर्जी इंडस्ट्री से मिलता है, जबकि बाकी अन्य इंडस्ट्रीज से हासिल होता है।

कंपनी इस IPO से हासिल रकम में से 53 करोड़ रुपये का इस्तेमाल सामान ढोने वाले व्हीकल खरीदने में करेगी, जबकि 38 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने पर खर्च किए जाएंगे। बाकी IPO फंड का इस्तेमाल अधिग्रहण और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों में किया जाएगा। ग्लॉटिस का मुकाबला ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियों के साथ है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 31.5 करोड़ रुपये था, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 22.57 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर भी नियुक्त किया गया है।


हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।