BLS Polymers IPO Listing: शानदार शुरुआत, शेयर 65% तक बढ़त में लिस्ट

BLS Polymers IPO Listing: कंपनी के प्रोडक्ट एक्सपोर्ट भी होते हैं। प्रमोटर विनोद अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, मधुकर अग्रवाल, दिवाकर अग्रवाल और करन अग्रवाल हैं। अप्रैल-जून 2026 तिमाही में शुद्ध मुनाफा 10.23 करोड़ रुपये दर्ज किया गया

अपडेटेड Nov 03, 2026 पर 10:11 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BLS पॉलिमर्स स्पेशलाइज्ड पॉलिमर कंपाउंड्स बनाती है।

BLS पॉलिमर्स की 3 नवंबर को शेयर बाजार में लिस्टिंग जबरदस्त रही। शेयर ने BSE पर 62.7 प्रतिशत प्रीमियम के साथ ₹244.10 और NSE पर 65.3 प्रतिशत प्रीमियम के साथ ₹248 पर शुरुआत की। IPO प्राइस ₹150 था। कंपनी का ₹255 करोड़ का IPO 241.22 गुना भरा था। इश्यू में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 200.25 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 559.20 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 128.36 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

BLS पॉलिमर्स स्पेशलाइज्ड पॉलिमर कंपाउंड्स बनाती है। इनका इस्तेमाल तारों, केबलों और जमीन के नीचे बिछाई जाने वाली पाइपलाइनों में किया जाता है। इसके उत्पादों में HDPE, MDPE, LLDPE, XLPE, PVC, HFFR, केबल फिलिंग कंपाउंड और एडहेसिव कोटिंग कंपाउंड शामिल हैं। ये प्रोडक्ट पावर, टेलीकम्युनिकेशंस, रेलवे, पानी, और तेल व गैस जैसे उद्योगों की जरूरतों को पूरा करते हैं। कंपनी के प्रोडक्ट एक्सपोर्ट भी होते हैं। कंपनी के प्रमोटर विनोद अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, मधुकर अग्रवाल, दिवाकर अग्रवाल और करन अग्रवाल हैं।

IPO से हुई कमाई का कैसे होगा इस्तेमाल


कंपनी ने IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स से ₹76.50 करोड़ जुटाए। BLS पॉलिमर्स अपने IPO से हुई कमाई का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में कुछ प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने के लिए, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए और IPO पर आए खर्च की भरपाई के लिए करेगी।

SFC IPO Listing: 9 गुना भरा आईपीओ, अब 7% का लिस्टिंग गेन, पानी साफ करने वाली एसएफसी की प्रीमियम एंट्री

कंपनी की वित्तीय सेहत

BLS पॉलिमर्स का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में रेवेन्यू 107.81 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 10.23 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इस बीच कंपनी पर 62.91 करोड़ रुपये की उधारी थी। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 354.41 करोड़ हो गया। शुद्ध मुनाफा 28 प्रतिशत बढ़कर 27 करोड़ रुपये हो गया।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।