M.K. Sons Fine Jewels IPO: अलॉटमेंट फाइनल, आपको शेयर लगे या नहीं ऐसे करें चेक

M.K. Sons Fine Jewels IPO: एम के संस फाइन ज्यूल्स सोने, हीरे और CZ आभूषणों की खुदरा बिक्री करती है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 4 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। IPO के लिए प्राइस बैंड ₹153-₹162 प्रति शेयर था

अपडेटेड Nov 03, 2026 पर 9:27 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
M.K. Sons Fine Jewels अंगूठी, हार, चूड़ी, झुमके, ब्रेसलेट, मंगलसूत्र, सॉलिटेयर, ब्राइडल ज्वेलरी और कस्टमाइज्ड ज्वेलरी की पेशकश करती है।

एम के संस फाइन ज्यूल्स IPO का अलॉटमेंट 2 नवंबर को फाइनल हो गया। ₹275.40 करोड़ का यह इश्यू 30 अक्टूबर को 5.09 गुना भरकर बंद हुआ था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.84 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 14.12 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3.08 गुना सब्सक्राइब हुआ। अब कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE और BSE पर 4 नवंबर को हो सकती है।

ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 4 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां​ किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं। जिन लोगों ने M.K. Sons Fine Jewels IPO में पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार Bigshare Services और स्टॉक एक्सचेंज BSE के जरिए अलॉटमेंट स्टेटस इस तरह चेक कर सकते हैं...

BSE पर कैसे करें चेक

  • https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
  • इश्यू का टाइप 'इक्विटी' चुनें।
  • ड्रॉपडाउन मेन्यू से M.K. Sons Fine Jewels IPO चुनें।
  • एप्लीकेशन नंबर या PAN डिटेल एंटर करें।
  • 'कैप्चा' डालें।
  • 'Submit' बटन पर क्लिक करें।


Bigshare Services की साइट से

  • https://www.bigshareonline.com/ipo_allotment.html पर जाएं।
  • 3 सर्वर्स में से किसी एक को चुनें।
  • कंपनी में M.K. Sons Fine Jewels सिलेक्ट करें।
  • एप्लीकेशन नंबर/PAN/बेनिफीशियरी ID में से किसी एक को सिलेक्ट कर डिटेल एंटर करें।
  • 'कैप्चा' डालें।
  • 'सर्च' बटन पर क्लिक करें।

M.K. Sons Fine Jewels के मुंबई और अहमदाबाद में 5 शोरूम

एम के संस फाइन ज्यूल्स सोने, हीरे और CZ आभूषणों की खुदरा बिक्री करती है। इसके महाराष्ट्र के मुंबई और गुजरात के अहमदाबाद में 5 रिटेल शोरूम हैं। कंपनी के प्रमोटर रामचंद मुरलीधर रायमलानी, नीलम रामचंद रायमलानी और कुश रामचंद रायमलानी हैं। कंपनी 'पवित्र', 'रिवाज', 'सितारे', 'नक्श', 'सुनहरे' और 'वन एंड ओनली' जैसे कई कलेक्शंस के तहत अंगूठी, हार, चूड़ियां, झुमके, ब्रेसलेट, मंगलसूत्र, सॉलिटेयर, ब्राइडल ज्वेलरी और कस्टमाइज्ड ज्वेलरी की पेशकश करती है।

GMP दे रहा बंपर मुनाफे का इशारा, लिस्टिंग के बाद बेचें, रखें या और खरीदें? एक्सपर्ट से जानिए रणनीति

M.K. Sons Fine Jewels IPO के लिए प्राइस बैंड ₹153-₹162 प्रति शेयर था। इश्यू में ₹220.32 करोड़ के 1.36 करोड़ नए शेयर जारी हुए। साथ ही ₹55.08 करोड़ के 34 लाख शेयरों का OFS (Offer for Sale) रहा। कंपनी अपने पब्लिक इश्यू में नए शेयरों को जारी करके हुई कमाई का इस्तेमाल महाराष्ट्र में एक नया शोरूम खोलने के लिए, गुजरात में मौजूदा शोरूम का विस्तार करने के लिए, कर्ज चुकाने के लिए और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। कंपनी ने IPO की ओपनिंग से पहले एंकर इनवेस्टर्स से ₹82.62 करोड़ जुटाए थे।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।